फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ladwa got the first gift of being CM City, bus service started for Salasar

Kurukshetra News: लाडवा को मिला सीएम सिटी होने का पहला तोहफा, सालासर के लिए बस सेवा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Ladwa got the first gift of being CM City, bus service started for Salasar
कुरुक्षेत्र/लाडवा। सीएम सिटी होने का लाडवा को पहला बड़ा तोहफा मिला है। यहां के लोगों की बाला जी धाम सालासर जाने के लिए राह आसान हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खुद यहां से बस को हरी झंडी दिखाकर बस सेवा शुरू की। यही नहीं अब लाडवा से ज्योतिसर के लिए भी सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है, जिसको भी मुख्यमंत्री ने इस दौरे के दौरान हरी झंडी दी। यह बस खासतौर से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए चलाई गई है। इन सुविधाओं के शुरू होने से क्षेत्र के लोगोें में खुशी की लहर है। यही नहीं मुख्यमंत्री ने करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों को पत्र में दी गई हर मांग को पूरा करने के भरोसे के साथ-साथ 21-21 लाख रुपये विकास कार्यों के लिए दिए जाने का भी एलान किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब लाडवा बस स्टैंड से रोजाना निर्धारित रूट पर चलेगी और हजारों लोगों को इन बस सेवाओं का फायदा मिलेगा। इस शहर से नागरिकों को हर रूट की बस सेवा का फायदा मिलेगा। इसके लिए हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की तरफ से तमाम व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन





शिकायत पर मोबाइल नंबर जरूर लिखें
मुख्यमंत्री ने अपने पहले ही दौरे के दौरान न केवल लोगों को चुनाव के समय किए हर वादे को पूरा करने का भरोसा दिया बल्कि हर जन की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उसके समाधान का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने दौरे के दौरान गांव उमरी में अपनी सबसे पहली सभा में एलान किया कि बिना भेदभाव के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर नागरिक के लिए उसके दरवाजे हर समय खुले हैं। सेक्टर तीन आवास पर भी लोग अपनी शिकायत व अर्जी दे सकते हैं तो चंडीगढ़ में भी उनका आवास प्रदेश के हर नागरिक के लिए है। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि जो भी शिकायत व अर्जी दी जाती है, उस पर संबंधित व्यक्ति अपना मोबाइल नंबर जरूर लिखें, ताकि संबंधित विभाग के अधिकारी संपर्क कर सकें और शिकायत का निपटान जल्द हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस ने गरीबों का निवाला छीनने का किया काम


मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गरीब व्यक्ति का निवाला छीनने का काम किया, जबकि भाजपा सरकार ने गरीबों को उनका हक घर जाकर देने का काम किया। इस हरियाणा प्रदेश में गरीबों ने ही तीसरी बार सरकार बनाने का काम किया है। इसलिए इस सरकार में गरीब नागरिकों को रत्ती भर भी दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 14 शहरों में 15 हजार 430 लोगों को 30-30 गज के प्लाॅट देने के लिए ऑफर लेटर दिए है और बड़े गांवों में 10 हजार लोगों को 50-50 गज के प्लाॅट देने की योजना को अमलीजामा पहनाया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण वर्ष 2029 में भी भाजपा सरकार बनाएंगी और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। इस सरकार ने एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले परिवारों को 500 रुपये में सिलिंडर देने के वादे को भी पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed