फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ladwa and Shahabad team first in Kabaddi competition

Kurukshetra News: कबड्डी स्पर्धा में लाडवा और शाहाबाद की टीम प्रथम

Mon, 30 Sep 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 30 Sep 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Ladwa and Shahabad team first in Kabaddi competition
कुरुक्षेत्र। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में रविवार को थानेसर, पिहोवा, लाडवा और शाहाबाद के अंडर-11 आयुवर्ग के प्रतिभागियों ने प्रतिभा दिखाई। खेलों का आयोजन द्रोणाचार्य स्टेडियम में किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम राजकीय हाई स्कूल सेक्टर-13 में आयोजित किए गए। सहायक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी हरीश शर्मा ने बताया कि छात्रा वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में लाडवा, कैरम में थानेसर, खो-खो में पिहोवा, योगा और शतरंज में थानेसर की टीम अव्वल रही। वहीं छात्र वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में शाहाबाद, खो-खो में लाडवा, शतरंज में पिहोवा, कैरम, योगा और रस्सा कस्सी में थानेसर की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। ये जानकारी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंडर-11 आयुवर्ग में एथलेटिक्स, खो-खो, चेस, कबड्डी सहित अन्य खेलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य, समूहगान, फैंसी ड्रेस, पेंटिंग सहित अन्य प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाया। कार्यक्रम की संयोजिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्योतिसर की प्राचार्य हरजोत कौर ने बताया कि एकल अभिनय प्रतियोगिता छात्रा वर्ग दिया ने और छात्र वर्ग में कुशाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता छात्रा वर्ग में तनवी तथा छात्र वर्ग में ईशान ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं रागिनी प्रतियोगिता में स्नेहा प्रथम रही। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को अपनी संस्कृति को जानने का अवसर मिलता है। शारीरिक शिक्षक संघ के प्रधान जसबीर सिंह ने कहा कि स्कूल स्तर पर कराई जाने वाली प्रत्येक गतिविधि में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हार-जीत मायने नहीं रखती, प्रतिभागिता होनी जरूरी है। इस मौके पर राजेश कुमार, राम लाल, तेजिंदर सिंह सहित अन्य शारीरिक शिक्षक एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed