{"_id":"69976c9f4d07e13df90e46fb","slug":"lack-of-staff-in-municipal-office-people-suffering-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-150419-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नगर पालिका कार्यालय में स्टाफ की कमी, खामियाजा भुगत रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नगर पालिका कार्यालय में स्टाफ की कमी, खामियाजा भुगत रहे लोग
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। नगर पालिका में स्टाफ की कमी के कारण आम जनता को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने कार्य कराने के लिए नगर पालिका कार्यालय के आए दिन चक्कर काट कर चले जाते हैं लेकिन किसी भी अधिकारी और कर्मचारी के आने-जाने के समय का कोई पता न चलने से लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। इसके कारण लोगों में रोष पनप रहा है।
शहरवासी मनदीप सिंह, सुशील कुमार, राजेश कुमार, सुरता राम, प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय में स्टाफ की कमी के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने काम के लिए नगर पालिका कार्यालय में जाते हैं तो वहां पर कर्मचारी व अधिकारी गायब मिलते हैं। पूछे जाने पर उन्हें अधिकारियों के बैठक में जाने का जवाब मिलता है। इस कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका में तैनात जेई, एमई का पद कई महीने से रिक्त पड़ा है। परिषद सचिव भी पिछले कई दिनों से कार्यालय में नहीं बैठ रहे। लोग आए दिन अपने कामकाज छोड़ कर नगर पालिका में घंटों इंतजार करने के बाद मायूस होकर लौट जाते हैं। उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नगर पालिका कार्यालय में स्टाफ की कमी को पूरा किया जाए और कार्यालय से गैरहाजिर चल रहे अधिकारियों को ड्यूटी पर आने की हिदायत दी जाए।
विज्ञापन
बैठकों में जाना पड़ता है : सचिव
नगर पालिका सचिव प्रिंस मेहंदीरत्ता ने कहा कि वे समय पर कार्यालय में आते हैं। आलाधिकारियों की ओर से बैठकों का दौर चलने के कारण उन्हें हिस्सा लेने जाना होता है। एसडीएम कार्यालय में अधिकारियों की बैठक थी जिसमें वे भी शामिल हुए थे। कार्यालय में जेई, एमई के पद खाली होने के कारण जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टाफ की कमी के बारे में आलाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।