{"_id":"674a262243c9ff371c009ec7","slug":"kuvis-team-defeated-guru-nanak-dev-university-team-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-127628-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुवि की टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की टीम को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुवि की टीम ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की टीम को दी मात
Sat, 30 Nov 2024 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता म
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 86 टीमों के करीब एक हजार खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय प्रतियोगिता का 30 नवंबर को समापन एवं सम्मान समारोह होगा, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा ने बताया कि बास्केटबॉल के लीग मैच में पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला की टीम ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की टीम को 67-72 के अंतर से हराया तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर की टीम को 65-52 के अंतर से मात दी। पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला की टीम ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर की टीम को 87-52 के अंतर से तथा पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की टीम ने कुरुक्षेत्र विवि की टीम को 64-80 के अंतर से हराया। 30 नवंबर को कुरुक्षेत्र विवि और पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला तथा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ एवं गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की टीम के बीच कड़ा मुकाबला होगा।
खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा ने बताया कि खेल द्वारा खिलाड़ियों में आत्मानुशासन, संयम, टीम भावना, नेतृत्व एवं व्यक्तित्व के गुणों का विकास होता है। खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने विजेताओं को प्रोत्साहित किया तथा फाइनल मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर डॉ. राजेश सोबती, नरेश सहित अन्य सदस्य एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।