{"_id":"65e387cd41b98f77c706107c","slug":"kuvi-admin-players-won-the-first-t-20-cricket-match-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-114576-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुवि एडमिन प्लेयर्स ने जीता पहला टी-20 क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुवि एडमिन प्लेयर्स ने जीता पहला टी-20 क्रिकेट मैच
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के केयू सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के प्रांगण में शनिवार को कुवि के गैर-शिक्षक कर्मचारी टी-20 प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में पहला मैच एडमिन प्लेयर्स टीम व वॉरिसर्य प्लेयर्स की टीम के बीच खेला गया। इस दौरान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव विनोद वर्मा ने टॉस उछालकर प्रतियोगिता के पहले मैच का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेल मनुष्य के जीवन में उत्साह, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास, नव ऊर्जा का संचार व सहयोग की भावना को विकसित करते हैं।
टॉस जीतकर वॉरियर्स प्लेयर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में सभी विकेट खोकर 103 रन ही बना पाई। वहीं एडमिन प्लेयर्स की टीम ने पहले ही ओवर दो विकेट जल्दी खो दिए। एडमिन प्लेयर्स की ओर से सुमित ने 53 गेंदों में सात चौके लगाकर 55 रनों की तथा रवि चौहान ने 32 रनों की नाबाद पारी खेलकर 16वें ओवर में ही अपनी टीम को जीत दिलाई। सुमित ने गेंदबाजी से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट झटके। प्रतियोगिता का अगला मैच रविवार को सुबह कुवि स्टार इलेवन व अकाउंट ब्रांच के बीच होगा और दोपहर बाद कुवि रजिस्ट्रार इलेवन व कुवि वॉरिसर्य प्लेयर्स के बीच मैच खेला जाएगा।