फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kuta elections: Joint Secretary and Treasurer elected unopposed, voting for main posts will be held on 26th

कुटा चुनाव : सहसचिव और कोषाध्यक्ष निर्विरोध बने, 26 को होगा मुख्य पदों के लिए मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Kuta elections: Joint Secretary and Treasurer elected unopposed, voting for main posts will be held on 26th
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कुटा) के चुनावी परिदृश्य में सोमवार को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि के बाद तस्वीर साफ हो गई है। सह सचिव और कोषाध्यक्ष पदों पर डॉ. लता खेड़ा और डॉ. राजवीर सिंह के नामांकन शेष रहने पर उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन



वहीं संकाय सदस्यों में तीन उम्मीदवारों की ओर से नाम वापस लेने के बाद अब 20 में से केवल 13 सदस्य ही मैदान में हैं। इनमें से दो डॉ. लता खेड़ा और डॉ. राजवीर सिंह दोहरी भूमिका निभाते हुए पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इस प्रकार सात संकाय पद रिक्त रह गए हैं। अब चुनाव की मुख्य जंग प्रधान, उपप्रधान और सचिव पदों के बीच हो गई है जिनके लिए मतदान 26 को होगा। उसी दिन मतगणना कर परिणामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


प्रधान पद के लिए डॉ. जीतेंद्र खटकड़ और डॉ. नरेश सागवाल आमने-सामने हैं। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. सुधीर कुमार और डॉ. विजय कुमार के बीच टक्कर है, जबकि सचिव पद की दौड़ में डॉ. सुरेंद्र कुमार और डॉ. संजय कुमार आमने-सामने हैं। अब प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं और चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 को होगा चुनाव
कुटा चुनाव अधिकारी प्रो. कृष्ण चंद्र पांडे ने बताया कि 26 को कुटा की नई कार्यकारिणी की तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। चुनाव को निष्पक्षता से कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed