फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   kurushetra, geeta mahotsava, artist

नृत्यनाटिका कृष्ण से कुरुक्षेत्र तक में दिखीं कृष्ण लीलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
kurushetra, geeta mahotsava, artist
हरियाणा कला परिषद की ओर से प्रत्येक सप्ताह आयोजित किए जा रहे आनलाइन कार्यक्रमों की कड़ी में अलग-अलग नृत्य प्रस्तुत किए जा रहे हैं। शनिवार को कार्यक्रम का आगाज न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप के कलाकारों द्वारा विकास शर्मा के निर्देशन में तैयार नृत्य नाटिका कृष्ण से कुरुक्षेत्र तक से हुआ। इसमें कलाकारों ने भगवान कृष्ण के जन्म से लेकर गीता उपदेश तक के वृत्तांत को अभिनय और संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया। अगली प्रस्तुति सुरभि काठपाल की रही, जिसमें कत्थक नृत्य के माध्यम से सुरभि ने दुर्गा के नौ रुपों का दर्शन कराया।
विज्ञापन

इसके अलावा साहिल मैहला, भूमि और पंखुड़ी ने हरियाणवी नृत्य की एकल प्रस्तुतियां देकर सभी का मनोरंजन किया। खटकगी कालेज की छोरी, ए मेरी छन्न पछेली हाथां मां चांदी की गुट्ठी और मन्ने बुलावे था छोरा बांगर का जैसे गीतों में कलाकारों ने हरियाणा की झलक दिखाई। वहीं अंजली नूर शर्मा द्वारा होलिया में उड़े रे गुलाल गीत पर प्रस्तुत राजस्थानी नृत्य ने भी कार्यक्रम में चार चांद लगाए। अलग-अलग विधाओं की प्रस्तुतियों के संगम में अंतिम प्रस्तुति एफ 2 ब्वायज ग्रुप के कलाकारों की रही, जिसमें छाउ नृत्य प्रस्तुत करते हुए फयुजन दिखाया गया। कार्यक्रम के सूत्रधार कला परिषद के मीडिया प्रभारी विकास शर्मा रहे। कुरुक्षेत्र के कलाकारों की प्रतिभा से सजे रंगारंग कार्यक्रम के लिए हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन ने कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा कला परिषद् आनलाइन कार्यक्रमों के द्वारा प्रदेश में सांस्कृतिक बयार लाने में मुख्य भूमिका निभा रहा है। रंगारंग कार्यक्रम में कलाकारों ने अलग-अलग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कला को बढ़ावा देते हुए रोमांचित कर दिया। रंगारंग कार्यक्रम में पार्थ, संदेश खन्ना, प्रियाशुं बंसल, धीरज भाटिया, धर्मबीर, विशाल, नितिन गुप्ता, चंचल शर्मा, समरदीप कौर, शिवम राजपूत, बबनदीप, शिवम, आकाश, रोहित, सैम आदि कलाकारों की प्रस्तुतियां बेहतरीन रही। मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने बताया कि आनलाईन कार्यक्रमों में आगामी सप्ताह गजल संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गायिका रोली बरुआ मधुर आवाज का जादू बिखेरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed