{"_id":"6a961d5d2de722e44c018ab6","slug":"kurukshetra-won-three-medals-in-the-11th-haryana-open-junior-athletics-championship-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-160414-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 11वीं हरियाणा ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र ने जीते तीन पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 11वीं हरियाणा ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र ने जीते तीन पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11वीं हरियाणा ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र ने जीते तीन पदक
-भिवानी 25 पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों ने कर्ण स्टेडियम करनाल में आयोजित 11वीं हरियाणा राज्य ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के समापन पर कुरुक्षेत्र की टीम के खाते में कुल तीन पदक रहे। प्रतियोगिता में भिवानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा किया। फतेहाबाद 21 पदकों के साथ उपविजेता और हिसार 20 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक के अनुसार भिवानी ने नौ स्वर्ण, पांच रजत और 11 कांस्य पदक हासिल किए। फतेहाबाद के खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य तथा हिसार ने चार स्वर्ण, छह रजत और 10 कांस्य पदक जीते। मेजबान करनाल ने दो स्वर्ण और चार कांस्य सहित छह पदक हासिल किए। पानीपत 18 पदकों के साथ चौथे और सोनीपत 17 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर रहा। सोनीपत ने नौ रजत पदक जीतकर रजत पदकों के मामले में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में जींद ने 13, रोहतक ने 13, फरीदाबाद ने 13, झज्जर ने 12, चरखी दादरी ने 11, रेवाड़ी ने आठ, सिरसा ने आठ, गुरुग्राम ने छह, महेंद्रगढ़ ने पांच, यमुनानगर ने चार, कैथल ने चार और अंबाला ने तीन पदक हासिल किए।