{"_id":"64ea62e2a9914b18fd0d2ad7","slug":"kurukshetra-university-will-start-19-online-courses-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-3777-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नैक टीम परखेगी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नैक टीम परखेगी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की बारीकियां
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पांच साल पहले एक प्लस ग्रेड हासिल कर चुका कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अब इससे आगे ए प्लस प्लस ग्रेड हासिल करने के लिए प्रयास में जुटा है। विश्वविद्यालय इस ग्रेड के लिए तय मानकों पर खरा उतर रहा है या नहीं, इसके लिए राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की टीम 13 सितंबर को विश्वविद्यालय में दस्तक देगी। यह टीम तीन दिनों तक विश्वविद्यालय की मापदंड अनुसार हर बारीकी को देखेगी, जिसके बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
तय मानकों के आधार पर पूरा स्कोर हुआ तो इस बार फिर विश्वविद्यालय के नाम एक ओर तमगा लगेगा, जिससे विश्वविद्यालय का और रूतबा बढ़ेगा तो देश-विदेश के छात्र-छात्राएं और ज्यादा आकर्षित होंगे।
विश्वविद्यालय में नैक टीम के दौरे की तैयारी लगभग तीन महीनों से चल रही है परिसर में गार्डन से लेकर हर विभाग को नया रूप दिया जा रहा है। नैक की टीम मूल्यांकन करते समय पाठ्यक्रम, इंफ्रास्ट्रक्चर, अनुसंधान, विद्यार्थियों से बातचीत के साथ-साथ कई अन्य प्वाइंटों पर ध्यान देकर शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण करती हैं। कुवि प्रशासन को उम्मीद है कि इस बार विश्वविद्यालय को ए प्लस प्लस ग्रेड मिलेगा, जो कि विश्वविद्यालय के लिए भव्य उपलब्धि होगी साथ ही यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी अपनी डिग्रियों पर ए प्लस प्लस संबंधित विश्वविद्यालय लिखा मिलेगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय में इससे पहले 2017 में निरीक्षण हुआ था, जिसमे ए प्लस ग्रेड मिला था। उसके बाद से ही विश्वविद्यालय ने ए प्लस प्लस ग्रेड के लिए योजना शुरू कर दी थी और अब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर कुलपति तक हर कोई अपने-अपने स्तर पर जुटा है। लगभग सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
बॉक्स
15 दिनों से चल रहा बैठकों का दौर
नैक टीम के निरीक्षण को लेकर विश्वविद्यालय में तैयारियां किस स्तर पर की जा रही है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले 15 दिनों से लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा सभी विभागाध्यक्षों से लेकर अन्य अधिकारियों के साथ कईं-कईं बार बैठकें कर चुके हैं। विगत दिवस भी सभी विभाग के चेयरमैन के साथ कई घंटे तक बैठक की तो वहीं शनिवार को छुट्टी के बावजूद भी करीब पांच घंटे तक बैठक चली।
बॉक्स
तैयारी को दिया जा रहा अंतिम रूप : कुलपति
कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा का कहना है कि नैक टीम के निरीक्षण को लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय का हर कर्मचारी पूरी दृढ़ता से जुटा है। उम्मीद है कि इस बार विश्वविद्यालय को ए प्लस प्लस ग्रेड अवश्य मिलेगा।