फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra University Recruitment for 82 vacancies of Assistant Professor

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यायल: रिक्त सहायक प्रोफेसर के 82 पदों पर होगी भर्ती, मांगे आवेदन, लंबे समय से थी मांग

Fri, 04 Feb 2022 02:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 04 Feb 2022 02:01 AM IST
सार

वर्ष 2012 में 60-70 सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती हुई थी, कुटा पिछले लंबे समय से शिक्षकों की भर्ती कराने की मांग कर रहा था।

विज्ञापन
Kurukshetra University Recruitment for 82 vacancies of Assistant Professor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब एक दशक बाद विभिन्न विभागों एवं संस्थानों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को भरने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 28 विभागों के रिक्त पड़े सहायक प्रोफेसर के 82 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इनमें 77 सहायक प्रोफेसर (बजटिड) व पांच सहायक प्रोफेसर विधि विषय में (एसएफएस) के शामिल हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वर्ष 2012 में सहायक प्रोफेसर के 60-70 पदों पर भर्ती की गई थी लेकिन उसके बाद शिक्षकों के रिक्त पड़े पदों पर भर्ती नहीं हुई। फिलहाल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 167 अनुबंधित शिक्षकों के अलावा करीब 340 शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से 90 शिक्षक एसएफएस के तहत कार्यरत हैं।
विज्ञापन


रिक्त पड़े शिक्षकों की पदों पर भर्ती के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कुलपति से लेकर हरियाणा सरकार को ज्ञापन सौंप चुका है। विश्वविद्यालय के इस फैसले पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने खुशी जाहिर की है। इन पदों के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 7 से 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों एवं संस्थानों में रिक्त पड़े सहायक प्रोफेसर के लिए मांगे आवेदन 

बॉटनी विभाग में दो, कॉमर्स विभाग में तीन, कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन में दो, दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय में दो, अर्थशास्त्र में एक, शिक्षा विभाग में सात, इलेक्ट्रॉनिक्स साइंस में दो, अंग्रेजी विभाग में एक, विदेशी भाषा विभाग में दो, हिंदी में एक, गृह विज्ञान में एक, इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) में 13, विधि विभाग में पांच, माइक्रोबायोलॉजी में एक, पंजाबी में तीन, दर्शनशास्त्र में एक, शारीरिक शिक्षा विभाग में तीन, फिजिक्स में एक, राजनीति विज्ञान में तीन, लोक प्रशासन में दो, संस्कृत एवं इंडोलॉजिकल स्टडीज में दो, संस्कृत में तीन, पाली एवं प्राकृत विभाग में एक, सोशल वर्क में एक, यूनिवर्सिटी ऑफ स्कूल मैनेजमेंट में दो सहित सांख्यिकी विभाग, इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर ट्रेनिंग एंड रिसर्च तथा विधि संस्थान के रिक्त कुल 82 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। 

शिक्षा व शोध की बढ़ेगी गुणवत्ता : डॉ. विवेक गौड़

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कुटा) के प्रधान डॉ. विवेक गौड़ का कहना है कि कुटा पिछले पांच सालों से लगातार विश्वविद्यालय के कुलपति के माध्यम से सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर भर्ती कराने की मांग करता रहा है। लंबे समय बाद विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पड़े पदों पर भर्ती होने जा रही है। विवि. प्रशासन ने यह सराहनीय कदम उठाया है। विश्वविद्यालय में शिक्षकों की संख्या पूरी होने के बाद शिक्षा और शोध की गुणवत्ता बढ़ेगी। 

निष्पक्ष तरीके से होगी सहायक प्रोफेसर की भर्ती : प्रो. सचदेवा 

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि इसी साल विश्वविद्यालय को ग्रेड के लिए नैक द्वारा मूल्यांकन किया जाना है। विवि. प्रशासन का प्रयास है कि नैक के मूल्यांकन से पहले विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती हो और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को नेशनल असेसमेंट एंड एक्रिडिएशन काउंसिल (नैक) की  ए++ ग्रेड मिले। विश्वविद्यालय द्वारा पूरी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed