फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra University Exam

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में एक सौ पचपन क्लर्क पदों के लिए परीक्षा

Sun, 15 Jun 2014 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Sun, 15 Jun 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
Kurukshetra University Exam
यूनिवर्सिटी ने 155 क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए रविवार को परीक्षा का आयोजन किया। परीक्षा सुबह और शाम दो सत्र में हुई। केयू प्रशासन ने परीक्षा के लिए 74 केंद्र बनाए थे जिनमें से अधिकतर शहर से बाहर थे। शहर से बाहर इन परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में परीक्षार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक तरफ जहां परीक्षार्थियों को सेंटर ढूंढने में परेशानी हुई, वहीं ऑटो चालकों सहित टैक्सी चालकों ने मनचाहा किराया वसूला। निजी वाहन चालकों ने बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को सेंटर दूर होने की बात कहकर मनचाहा किराया वसूला।
विज्ञापन


27 हजार आवेदन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 155  लिपिक पदों के लिए कुल 27 हजार 200 लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें बजटेड के 133 पदों हेतु 25 हजार 600 और एसएफएस (सेल्फ फाइनेंस) के 32 पदों के लिए 1600 आवेदन आए। इन पदों के लिए योग्यता कम से कम स्नातक निर्धारित की गई थी। शैक्षणिक योग्यता पूरी न होने के 3452 आवेदन रद्द कर दिए थे।
विज्ञापन


इनसो ने लगाया हेल्प कैंप
केयू में क्लर्क की परीक्षा के दौरान इनसो ने स्टूडेंट हेल्प कैंप लगाया। परीक्षार्थियों की कई समस्याओं का समाधान किया गया। इनसो छात्र नेता विक्की सारसा ने बताया कि शिविर परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों की सहायता के लिए लगाया गया। उन्होंने बताया कि केयू में जो विद्यार्थी दाखिला फार्म भरने आएंगे, उनकी सहायता के लिए 16 जून से चार जुलाई तक शिविर लगाया जाएगा। इस मौके पर विनीत पूनिया, बलराज, परमवीर, सोनू सारसा और अन्य छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधे घंटे तक यातायात प्रभावित
परीक्षा देकर जब परीक्षार्थी अपने-अपने वाहन लेकर बाहर निकले, तो कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के दूसरे और तीसरे गेट पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। करीब आधे घंटे तक जाम रहा। थर्ड गेट चौकी प्रभारी चानन राम ने बताया कि परीक्षा केंद्र पास था, इसीलिए थोडे़ समय के लिए ट्रैफिक जाम रहा, लेकिन समय रहते पुलिसकर्मियों की मदद से स्थिति संभाल ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed