फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra tops the state in online registration, with 1,300 registrations in one month and 10 days.

Kurukshetra News: ऑनलाइन रजिस्ट्री करने में कुरुक्षेत्र प्रदेश भर में अव्वल, एक माह 10 दिन में 1300 रजिस्ट्रियां

Tue, 11 Nov 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 11 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra tops the state in online registration, with 1,300 registrations in one month and 10 days.
कुरुक्षेत्र। ऑनलाइन रजिस्ट्री करते तहसील कार्यालय के कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। तहसीलों में ऑनलाइन रजिस्ट्री करने में कुरुक्षेत्र पूरे प्रदेश में सबसे आगे है। पिछले एक माह 10 दिन के दौरान करीब 1300 रजिस्ट्रियां की जा चुकी हैं। सोमवार को भी करीब 40 रजिस्ट्रियां की गईं। प्रदेश सरकार ने भी जिला प्रशासन को सोमवार को हुई ऑनलाइन मीटिंग में बधाई दी है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तहसीलों में भ्रष्टाचार की लगातार शिकायतें सामने आने के चलते इस पर अंकुश लगाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू करने का एलान किया था। इसके साथ ही 29 सितंबर को मुख्यमंत्री ने पोर्टल लॉन्च किया था। अगले दिन से कुरुक्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ऑनलाइन रजिस्ट्रियां शुरू कर दी गई थीं। हालांकि पहले कुछ दिन तक कर्मचारियों को पोर्टल में रही खामियों का सामना करना पड़ा तो लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी लेकिन जिले की सभी तहसीलों में कामकाज सुचारू हुआ।
विज्ञापन

रजिस्ट्री कार्य में लगे कर्मी प्रमोद कुमार का कहना है कि कुछ मामूली तकनीकी दिक्कत पोर्टल पर आती है तो उसे तत्काल दुरूस्त कर दिया जाता है। वहीं दावा किया जा रहा है कि जिले की सभी तहसीलों में रजिस्ट्री कार्य सुचारू चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 अक्तूबर तक ही 1259 रजिस्ट्रियां : चेतना चौधरी
डीआरओ चेतना चौधरी का कहना है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रियां करने का काम पूरी तरह से सुचारू चल रहा है। 9 अक्तूबर तक ही 1259 रजिस्ट्री की जा चुकी हैं, सोमवार को भी करीब 40 रजिस्ट्री की गई। अब ऑफलाइन रजिस्ट्रियां करने का कार्य पूरी तरह से बंद हो चुका है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से 29 सितंबर को पोर्टल लाॅन्च करते ही जिले में इसी मोड में रजिस्ट्री शुरू कर दी गई थी।

कुरुक्षेत्र। ऑनलाइन रजिस्ट्री करते तहसील कार्यालय के कर्मचारी। संवाद

कुरुक्षेत्र। ऑनलाइन रजिस्ट्री करते तहसील कार्यालय के कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed