फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra, Seminar, Farmer

जैविक खेती अपनाएं : पालेकर

Sat, 22 Mar 2014 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sat, 22 Mar 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra, Seminar, Farmer
अमरावती महाराष्ट्र के कृषि वैज्ञानिक सुभाष पालेकर ने कहा कि रसायनिक खेती के स्थान पर जैविक खेती को अपनाना चाहिए। रसायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों से भूमि की उर्वरा शक्ति घट रही है।
विज्ञापन


मानव जीवन के लिए खतरा पैदा हो रहा है। यदि किसान इस खतरे के प्रति जागरूक नहीं हुए तो दस साल बाद रसायनिक खेती अपने आप बंद हो जाएगी, क्योंकि भूमि की उर्वरा शक्ति क्षीण हो जाएगी।
विज्ञापन


वे गुरुकुल कुरुक्षेत्र में तीन दिवसीय शून्य लागत कृषि कार्यशाला और प्रशिक्षण शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि हरियाणा कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक सुरेश गहलावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालेकर ने कहा कि रसायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग के कारण भूमि की उपजाऊ  शक्ति घट रही है और खाद्यान्न जहरीला हो रहा है।

आज ऐसी कृषि पद्धति की जरूरत है, जो किसान को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ पर्यावरण को शुद्ध और स्वच्छ बनाए रखने के अलावा पैदावार में वृद्धि हो।

सुरेश गहलावत ने कहा कि भारतीय कृषि क्षेत्र में गत चार दशकों से फसल उत्पादन में जो वृद्धि हुई है, इसका मुख्य कारण उन्नत तकनीकों को अपनाया जाना और अधिक मात्रा में उर्वरकों और कीटनाशकों का प्रयोग है।

इसके कई दुष्परिणाम सामने रहे हैं। प्राकृतिक कृषि के अभाव में उत्पादन लागत में वृद्धि हो रही है, जिसके कारण किसान आत्महत्या के लिए विवश हैं।

किसानों को सुखी, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है। यदि किसान रसायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों और संकर बीजों के स्थान पर जैविक कृषि को महत्व दें तो न केवल खाद्यान्न जहर मुक्त होगा, बल्कि समाज भी स्वस्थ होगा। गुरुकुल के प्राचार्य ने सुरेश गहलावत को उपहार और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्राचार्य डॉ. देवव्रत प्राचार्य ने कहा कि जब तक लोग जैविक कृषि से उत्पादित गेहूं, चावल, सब्जियां, फल और अन्य वस्तुओं का उपयोग नही करेंगे, उनके लिए निरोगी व स्वच्छ रहना संभव नहीं होगा।


शिविर में हरियाणा, पंजाब, उड़ीसा, गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश के किसान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। इस मौके पर गुरुकुल प्रबंध समिति के प्रधान कुलवंत सिंह सैनी, उप-प्राचार्य शमशेर सिंह सांगवान, किशन जाखड़, डॉ. श्यामलाल शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed