फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   kurukshetra, sarower, water

अमावस्या पर श्रद्धालुओं को नहीं मिला ब्रह्मसरोवर के घाटों पर पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
kurukshetra, sarower, water
फोटो नंबर: 11 से 19
विज्ञापन

अमावस्या पर श्रद्धालुओं को नहीं मिला ब्रह्मसरोवर के घाटों पर पानी
कार्तिक अमावस्या के मौके पर कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में आसपास के क्षेत्रों से स्नान करने पहुंचे थे करीब सैकड़ों श्रद्धालु
श्रद्धालुओं ने सरोवर के गहरे हिस्से से बाल्टियों के साथ पानी निकाल कर किया स्नान
30 नवंबर 2018 को 20 करोड़ की स्वच्छ जल परियोजना शुरु होने के बावजूद ये हैं ब्रह्मसरोवर के हालात
माई सिटी रिपोर्टर
कुरुक्षेत्र। कार्तिक अमावस्या पर हजारों श्रद्धालु ब्रह्मसरोवर के जल में स्नान करने के लिए पहुुंचे ,लेकिन ब्रह्मसरोवर के घाटों पर पानी न होने के कारण श्रद्धालुओं ने बाल्टियों से सरोवर के गहरे हिस्से से पानी निकालकर स्नान करना पड़ा। वहीं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए दो टैंकों में जो पानी भरा था वो इतना ज्यादा गंदा व दुर्गंध युक्त हो गया कि श्रद्धालु इस पानी में हाथ धोने से भी तोबा कर रहे थे।
श्रद्धालु शमशेर, बलबीर, बिमला व सरोज ने कहा कि वे बड़ी श्रद्धा से यूपी से यहां पवित्र जल में स्नान करने के लिए आए थे, लेकिन उन्हें 15 फीट गहरे पानी से बाल्टियों से पानी निकाकर स्नान करना पड़ा। वहीं श्रद्धालुओं के स्नान करने के लिए जो दो टैंक बनाए गए हैं उनका पानी स्नान व पूजा पाठ करने से इतना मैला हो गया है कि उसमें से दुर्गंध उठने लगी। ऐसे में कई श्रद्धालुओं को हाथ मुंह धोकर ही काम चलाना पड़ा। बता दें की 30 नवंबर 2018 में ब्रह्सरोवर के चलते पानी के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था ताकि सरोवर का पानी स्वच्छ रहे। इस प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने के लिए 20 करोड़ का बजट तय किया गया था।
विज्ञापन

आटे व सामग्री से गंदा हुआ टैंकों का पानी: पंडित रमेश
पंडित रमेश भारद्वाज ने कहा कि प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए दो टैंकों में पानी का प्रबंध किया गया। लेकिन टैंकों का पानी आटे व सामग्री से गंदा हो चुका था। अधिकतर श्रद्धालु तालाब तक पहुंच ही नहीं पाए थे और जो पहुंचे उन्होंने पानी की दशा देखकर हाथ मुंह धोना ही बेहतर समझा। इसके अलावा बहुत से श्रद्धालुओं ने बाल्टियों से सरोवर से पानी निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता जयंती को लेकर चल रही सफाई: सीईओ
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सीईओ गगनदीप सिंह ने कहा कि फिलहाल ब्रह्मसरोवर पर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। इसलिए साफ सफाई के लिए घाटों को खाली किया गया है। अमावस्या के दौरान श्रद्धालुओं को स्नान करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए ब्रह्मसरोवर के घाट पर दो पानी के टैंक बनाए गए हैं, जिनमें पंपिग सैट के द्वारा पानी भरा गया। उन्होंनेे कहा कि दो नवंबर को छठ पूजा के लिए भी हजारों श्रद्धालु यहां स्नान करने के लिए आएंगे। गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों के चलते उन्हें परेशानी न हो इसके लिए श्रद्धालुओं के लिए ब्रह्मसरोवर के घाटों पर जगह चिह्नित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed