फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra, modi, Railly, bjp

पर्यटन के रूप में विकसित होगा कुरुक्षेत्र धर्मनगरी ः मोदी

Fri, 04 Apr 2014 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Fri, 04 Apr 2014 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra, modi, Railly, bjp
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस, भ्रष्टाचार, टूजी, कोलगेट, नदियों को जोड़ने और विकास, पर्यटन का मुद्दा उठाते जनता से मजबूत सरकार के लिए 300 से ज्यादा सीटें जिताने की अपील की।
विज्ञापन


मोदी ने दावा किया कि उन्हें 60 महीने राष्ट्र की सेवा का मौका मिला तो वे देश का भाग्य बदल देंगे। नई अनाज मंडी में आयोजित विजय रैली को संबोधित करते मोदी ने कहा कि जो प्रदेश हरित क्रांति लाने में देश का अग्रणी दूत रहा, आज वहां के किसानों की फसलें पानी को तरस रही हैं।
विज्ञापन


हमारी वैदिक संस्कृति का प्रतीक सरस्वती नाले का रूप धारण कर चुकी है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने देश की नदियों को जोड़ने का जो सपना देखा था, भाजपा की सरकार आने पर उसे अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की सरकार बनने पर धर्मनगरी को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि विश्व विख्यात कुरुक्षेत्र में पर्यटन व्यापार भी बढे़गा।

उन्होंने कहा कि देश के सवा सौ करोड़ लोग कुरुक्षेत्र को किसी न किसी रूप में जानते हैं, इसलिए इसे पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करना अनिवार्य है।

मोदी ने कहा कि कुरुक्षेत्र में टूरिज्म को बढ़ावा देने से पूरे हरियाणा का भला होगा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी जनता का भला नहीं कर सकते। मोदी ने कहा कि लूट मचाने वालों से एक-एक हिसाब लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सैनी जनता से सेवा के लिए समर्थन चाहते हैं। राजकुमार जनता के साथ अपना पसीना बहाने वाले हैं।


मोदी ने कहा कि 10 अप्रैल को हरियाणा की जनता भाजपा के समर्थन में मतदान करे। किसी के बहकावे में न आकर देश को सशक्त प्रतिनिधित्व देने के लिए शत-प्रतिशत मतदान कर भाजपा को मजबूत करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed