{"_id":"6127edc78ebc3e7a004ec602","slug":"kurukshetra-is-hosting-four-sports-kurukshetra-news-knl81209291","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र कर रहा चार गेम की मेजबानी, हरियाणा रोडवेज से खेलो हरियाणा के लिए कुरुक्षेत्र से रवाना हुए 210 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र कर रहा चार गेम की मेजबानी, हरियाणा रोडवेज से खेलो हरियाणा के लिए कुरुक्षेत्र से रवाना हुए 210 खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलो हरियाणा में अकेला कुरुक्षेत्र बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी व साइकिलिंग की मेजबानी कर रहा है, जबकि गुरुग्राम में तीन हैंडबॉल, कबड्डी व तीरंदाजी, फरीदाबाद में तीन शूटिंग, एथलेटिक्स व रेसलिंग, अंबाला में तीन जिम्नास्टिक, बैडमिंटन व जूडो, यमुनानगर में दो वेटलिफ्टिंग व लॉन टेनिस तथा करनाल में भी दो टेबल टेनिस व बॉक्सिंग गेम का आयोजन किया रहा है। कुरुक्षेत्र से अन्य जिलों के लिए 210 खिलाड़ी हरियाणा रोडवेज से रवाना हुए हैं, जिसमें 91 महिला व 119 पुरुष अन्य शामिल है। जानकारी के अनुसार हैंडबॉल के लिए 16 पुरुष व 16 महिला खिलाड़ी, कबड्डी में 12 पुरुष व 12 महिलाएं, तीरंदाजी में दो पुरुष व दो महिला, शूटिंग में दो पुरुष व दो महिला, एथलेटिक्स में 26 पुरुष व 16 महिलाएं व रेसलिंग में 12 पुरुष व 7 महिलाएं, जिम्नास्टिक में नौ पुरुष व नौ महिलाएं, बैडमिंटन में दो पुरुष व दो महिलाएं जूडो में सात पुरुष व सात महिलाएं, वेटलिफ्टिंग में 10 पुरुष व सात महिलाएं लॉन टेनिस में दो पुरुष व दो महिलाएं, टेबल टेनिस में दो पुरुष व दो महिलाएं तथा बॉक्सिंग के लिए सात पुरुष व सात महिला खिलाड़ी रवाना हुए है।
यमुनानगर बास्केटबॉल टीम के कोच विक्रम ने बताया कि उनकी टीम ने जमकर अभ्यास किया है। जीत के लिए टीम का एक साथ होकर खेलना जरूरी है। भले ही उनकी तैयारी पूरी है मगर विपक्षी टीम को भी कम नहीं आंकना चाहिए। विपक्षी टीम भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी।
यमुनानगर से बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतीक ने बताया कि वह अपनी टीम में प्रीवर्ट पोजिशन में खेलते है। वह कुरुक्षेत्र केवल और केवल जीत के लिए ही आए है। जीत से कम उनको कुछ नहीं चाहिए। उनका हर खिलाड़ी जीत का सोचकर ही मैदान में उतरेगा।
विज्ञापन
यमुनानगर से बास्केटबॉल खिलाड़ी गगनदीप ने बताया कि वह अपनी टीम में सेंटर में डिफेंस करता है। सभी नॉकआउट गेम होने वाली है। इसलिए हम पहले ही दूसरी टीम पर हावी होने का प्रयास करेंगे। पहले ही विपक्षी टीम पर वार करेंगे।
अंबाला से बास्केटबॉल खिलाड़ी अरुण शर्मा ने बताया कि वह अपनी टीम में 45 पोजीशन पर खेलते है। खेल में अनुशासन बेहद जरुरी है। टीम अनुशासन के साथ अच्छा प्रदर्शन करेंगी। अपनी टीम पर उनको पूरा भरोसा है कि हम जीतकर ही वापस जाएंगे।
अंबाला बास्केटबॉल टीम की कोच इकबाल जीत कौर ने बताया कि उनकी टीम 15-20 दिन से पूरी तैयारी कर रही है। टीम में सभी नए खिलाड़ी है। टीम अच्छा प्रदर्शन करेंगी। हालांकि कोरोना के कारण एक साल से टीम लगातार अभ्यास नहीं कर पाई है, मगर जीतना टीम को आता है।