फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: Fast track court sentenced three years imprisonment to person guilty of misbehaving

Kurukshetra: नाबालिग संग गलत काम करने और ब्लैकमेल करने के दोषी को तीन साल की कैद, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दी सजा

Wed, 23 Nov 2022 01:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 23 Nov 2022 01:32 PM IST
सार

दोषी पर पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। 15 मई 2020 को थाना केयूके के अंतर्गत रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें बताया था कि उसकी नाबालिक बेटी के साथ आरोपी ने गलत काम किया।

विज्ञापन
Kurukshetra: Fast track court sentenced three years imprisonment to person guilty of misbehaving
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ट्यूशन पढ़ने गई एक नाबालिग के साथ गलत काम करने और फिर अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर परिवार को ब्लैकमेल करने वाले एक युवक को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने तीन साल कैद की सजा सुनाई है। दोषी पर पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

 
जिला उप न्यायवादी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि 15 मई 2020 को थाना केयूके के अंतर्गत रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें बताया था कि उसकी नाबालिक बेटी शहर में ट्यूशन पढ़ने जाती थी। 
विज्ञापन


11 जनवरी  2020 को अखिल बाजवा नामक युवक उसकी नाबालिक बेटी को ट्यूशन सेंटर से बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया और नशे की गोली खिलाकर उसके साथ गलत काम किया। बाद में उसकी बेटी व परिवार को जान से मारने  की धमकी देने लगा। यहीं नहीं आरोपी वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने की भी धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर महिला थाना कुरुक्षेत्र में पोक्सो एक्ट, आईटी एक्ट व आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच महिला उप निरीक्षक परमजीत को सौंपी गई । कानूनी प्रक्रिया के तहत पीड़िता के बयान धारा 164 सीआरपीसी के तहत अदालत में करवाए गए। 16 मई 2020 को मामले के आरोपी टिंकू मनन उर्फ अखिल बाजवा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। मामले की सुनवाई  फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट में करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए उक्त सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर दोषी को दो माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed