फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra, crime, misconduct

युवती से छेड़छाड़ पर बवाल, पुलिस पर पथराव

Sat, 29 Mar 2014 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sat, 29 Mar 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra, crime, misconduct
झांसा रोड पर पारस एनक्लेव के सामने स्थित बस्ती की युवती से छेड़छाड़ और स्नैचिंग पर शाम पांच बजे जमकर बवाल हुआ।
विज्ञापन


बस्ती की गुस्साई महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने पेट्रोल पंप के नजदीक झांसा रोड को जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

मौके पर पुलिस टीम के पहुंचते ही महिलाओं का गुस्सा और भड़क उठा। उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों के पथराव से पुलिस ने भी आगे जाने की हिम्मत नहीं दिखाई।

इससे दो घंटे तक सड़क बंद रही। शहर के पुराने बस स्टैंड से निकलने वाली झांसा रोड शक्तिपीठ श्री देवी कूप भद्रकाली मंदिर, शेख चहेली मकबरा और आसपास के गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर लोग दो घंटे तक फंसे रहे।
विज्ञापन


महिलाओं के गुस्से को देखते आसपास की दुकानों के शटर बंद होते चले गए। दो घंटे तक आवागमन बंद रहा।

प्रदर्शनकारियों में ज्यादा संख्या महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे। इस दौरान बस्ती के बच्चों और युवकों को काबू करना पुलिस के बूते से बाहर हो गया। वे सड़क पर लेटकर किसी भी तरह से मानने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि पुलिस आरोपियों को जल्द से जल्द काबू करे। इसके बाद ही जाम खोला जाएगा। स्थिति के बिगड़ने की सूचना मिलते ही डीएसपी निर्मल सिंह, आसपास के सभी थानों और पुलिस चौकियों के प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि बस्ती की एक युवती शौच के लिए गई थी। इस दौरान कुछ युवकों ने उसे पकड़कर छेड़छाड़ की।

इसी बीच बस्ती की महिलाओं के मौके पर आ जाने से युवक उसका मंगलसूत्र और कानों की बालियां छीनकर फरार हो गए। युवक महिला को पकड़कर घसीट रहे थे, लेकिन महिला ने हिम्मत के साथ उनका सामना कर रखा था।

मौके पर पहुंची महिलाओं ने जब बस्ती की महिलाओं से बात बताई तो वे आपे से बाहर हो गईं और देखते ही देखते झांसा रोड पर जाम लगा दिया।

महिलाओं के झांसा रोड जाम करने की खबर मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची तो उत्तेजित महिलाओं, बच्चों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

कृष्णा गेट चौकी प्रभारी एसआई गुलाब सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।

डीएसपी के आश्वासन पर खोला जाम
बस्ती की प्रधान गीतो देवी ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे डीएसपी निर्मल सिंह की ओर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर प्रदर्शनकारी महिलाओं ने जाम खोल दिया।

थाना प्रभारी और पुलिस जवानों को लगे पत्थर
डीएसपी निर्मल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारियों के सामने बस्ती वालों ने अपनी सुरक्षा का मुद्दा उठाते पुलिस पर नजर अंदाजी करने का आरोप लगाया। उधर, सिटी थाना प्रभारी हरभजन सिंह ने माना कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जोकि उन्हें और अन्य पुलिसकर्मियों को लगे।


धारा-144 की उड़ी धज्जियां
भारी पुलिस बल मौके पर होने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने गुस्सा जाहिर करते सड़क पर जाम लगाए रखा। दूसरी ओर, जिला प्रशासन ने कुरुक्षेत्र में धारा-144 लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed