{"_id":"643e5dc68a839c663d074966","slug":"kurukshetra-cm-flying-caught-overloaded-vehicles-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: ओवरलोडिंग पर एक्शन, सीएम फ्लाइंग ने पकड़े रेत से भरे वाहन, किया खनन विभाग के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: ओवरलोडिंग पर एक्शन, सीएम फ्लाइंग ने पकड़े रेत से भरे वाहन, किया खनन विभाग के हवाले
Tue, 18 Apr 2023 02:37 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 18 Apr 2023 02:37 PM IST
सार
जीटी रोड से लगातार ओवरलोड वाहनों के निकलने की शिकायतें मिल रही थी। इन शिकायतों पर कार्रवाई करने के लिए सीएम फ्लाइंग टीम ने उमरी चौक के पास नाकाबंदी करके नजर रखनी शुरू कर दी। जांच के दौरान टीम ने सात रेत से भरे ट्रालों को पकड़ा, जिनका वजन किया गया।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में पकड़े गए वाहन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धड़ल्ले से चल रहे ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ सीएम फ्लाइंग पंचकूला की टीम ने शिकंजा कसा है। सीएम फ्लाइंग ने जीटी रोड पर उमरी चौक पर यह कार्रवाई की। टीम ने यहां पर सात ओवरलोड ट्रालों को कब्जे में लिया। इन ट्रालों में रेत लोड किया हुआ था। इन सातों ट्रालों को खनन विभाग के हवाले कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक जीटी रोड से लगातार ओवरलोड वाहनों के निकलने की शिकायतें मिल रही थी। इन शिकायतों पर कार्रवाई करने के लिए सीएम फ्लाइंग टीम ने उमरी चौक के पास नाकाबंदी करके नजर रखनी शुरू कर दी। जांच के दौरान टीम ने सात रेत से भरे ट्रालों को पकड़ा, जिनका वजन किया गया। इनमें क्षमता से अधिक रेत लोड किया गया था। कार्रवाई करते हुए टीम ने इन ट्रालों को जब्त कर लिया। मौके पर आरटीए विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया गया।
खनन विभाग के हवाले किए ट्राले
सीएम फ्लाइंग की टीम ने इन ट्राले को खनन विभाग के हवाले कर दिया। खनन विभाग ने इन ट्रालों को जब्त कर लिया। विभाग ट्राला चालकों से पूछताछ कर रहा है कि रेत को कहां से लाया गया था तथा कहां लेकर जाया जा रहा था।