फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: A young man came from Delhi and stayed in a hotel room died under mysterious circumstances

Kurukshetra: दिल्ली से आकर होटल के कमरे में रुके युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत, साथ लेकर आने वाला फरार

Wed, 08 Nov 2023 10:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 08 Nov 2023 10:33 PM IST
सार

युवक को साथ लेकर आने वाला फरार हो गया। मृतक ने महिलाओं की तरह शृंगार किया था। भाई के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज की गई है। पुलिस ने विसरा केमिकल जांच के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Kurukshetra: A young man came from Delhi and stayed in a hotel room died under mysterious circumstances
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जीटी रोड पर पिपली बस अड्डे के पास होटल में एक युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 21 वर्षीय करण निवासी पटेल नगर दिल्ली के रूप में हुई। करण दिल्ली में प्रिंटर रिपेयरिंग का काम करता था। पुलिस के मुताबिक उसने महिलाओं के अंग वस्त्र पहने और शृंगार किया हुआ था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले करण पिपली बस अड्डे के नजदीक एक होटल के कमरा नंबर 204 में ठहरा था। करण को कुरुक्षेत्र के एक गांव का युवक अपने साथ होटल लेकर आया था। घटना के बाद यह युवक अचानक मौके से फरार हो गया, जिसके बाद होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मौके से पुलिस ने बीयर की बोतल और पिज्जा बरामद किया। पुलिस के मुताबिक करण ने अपने नाखूनों पर नेलपेंट लगाया था। उसने नथ भी डाली हुई थी। जांच में पुलिस को उसके गले पर निशान भी मिले हैं। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर सैंपल एकत्रित कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इत्तेफाकिया रपट दर्ज
सेक्टर-पांच प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने करण के भाई विजय के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने विसरा भी केमिकल जांच के लिए भेजेगी। पुलिस करण को कमरे पर लेकर आने वाले युवक की भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed