{"_id":"310f75377ef06fbdac4e77ff5382f572","slug":"kuruksetra-student-function","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयराम विद्यापीठ में छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयराम विद्यापीठ में छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 15 Mar 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्री जयराम विद्यापीठ में शुक्रवार देर रात चल रही विदाई पार्टी में डीजे बजाने पर जमकर बवाल हुआ और संस्कृत विद्यार्थियों को दौड़ा-दौड़ा कर हॉकी और फरसे से पीटा।
इसमें तीन छात्रों और डीजे संचालक को गहरी चोटें आई हैं। छात्रों का आरोप है कि उनकी पिटाई में संस्थान प्रबंधन से जुड़े कुछ लोगों का ही हाथ है।
छात्रों का कहना है कि संस्थान प्रबंधक रोहित ब्रह्मचारी उर्फ रोहताश को संस्थान के छात्रों ने विदाई पार्टी में आमंत्रित नहीं किया था।
इसी रंजिश में उन्होंने विदाई पार्टी के दौरान चल रहे डीजे पर अपना गुस्सा निकाला। इस बीच हुए हंगामे में संस्थान के कई छात्रों को हॉकी से पीटा गया।
छात्रों ने जब पुलिस में शिकायत देने और कानूनी कार्रवाई की बात की तो रोहित ने धमकियां देना शुरू कर दिया। घटना के बाद से विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई न करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
उधर, पता चला है कि समझौते के प्रयास भी चल रहे हैं। हंगामे के दौरान पिटाई से सहमे छात्रों का आरोप है कि पिछले साल भी विदाई कार्यक्रम के दौरान डीजे चलाया गया था। डीजे के लिए बकायदा अनुमति भी ली गई थी। डीजे भी संस्थान से ही जुड़े एक शिक्षक है।
विज्ञापन
छात्रों के संस्थान प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाने के बाद संस्थान ने छात्रों के शराब के नशे में होने की बात कही है। संस्थान प्रबंधक रोहित ब्रह्मचारी ने कहा कि डीजे चलता देखकर वे वहां पहुंचे थे।
वहां पर ज्यादातर छात्र नशे में मिले। उन्हाेंने देखा कि धार्मिक और गरिमापूर्ण स्थान पर यह सब गलत हो रहा है। उन्होंने समझाने कि कोशिश की थी। जब नहीं माने तो डीजे बंद करवा दिया गया।
प्राचार्य रणबीर भारद्वाज ने कहा कि बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। विद्यार्थियों पर नशे के आरोप झूठे हैं। यदि किसी ने शराब पी थी. तो उनका मेडिकल कराया जा सकता था।
इस मामले में वे श्री जयराम आश्रम के मुख्य संचालक ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज से बात करेंगे। पिटाई से घायल छात्र अमरनाथ, विकास और विशाल ने बताया कि उन्हें बेवजह मारा पीटा गया।
इन्होंने पिटाई करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, संस्थान के छात्र विक्की ने कहा किवे आश्रम की घटना की शिकायत पुलिस प्रशासन से करेंगे।