{"_id":"943851e4ba0b953f8de5fef651f7394f","slug":"kuruksetra-fraud-rice","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैलर मालिक 4.30 करोड़ की धोखाधड़ी में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैलर मालिक 4.30 करोड़ की धोखाधड़ी में गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 13 Mar 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के साथ चार करोड़ 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी में कुरुक्षेत्र पुलिस ने शैलर मालिक पूर्व सरपंच को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में नामजद राइस मिलर जसबीर सिंह गांव ठोल का पूर्व सरपंच है। आरोपी को न्यायालय ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
पुलिस के मुताबिक 26 नवंबर 2013 को सुरेंद्र सिंह रंधावा जिला मैनेजर हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन कुरुक्षेत्र ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जसबीर सिंह निवासी ठोल और जयकरण निवासी लौहार माजरा ने मिलकर कारर्पोरेशन से शैलर के लिए जीरी ली थी>
उसके बदले में चावल जमा कराने थे परंतु आरोपियों ने मिलकर 4 करोड़ 30 लाख रुपये की हड़प लिए। आरोपियों ने चावल भी जमा नहीं करवाए।
मामले में जांच के दौरान आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी उप निरीक्षक जयनारायण और सहायक उप निरीक्षक सुभाष चंद की पुलिस टीम ने आरोपी जसबीर सिंह निवासी ठोल को गिरफ्तार किया है। आरोपी जसबीर सिंह को न्यायालय में पेश किया, जहां उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।