फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kuruksetra, Confluens, NIT

एनआईटी में कंफ्लुएंस 2014 का आगाज

Thu, 27 Feb 2014 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Thu, 27 Feb 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kuruksetra, Confluens, NIT
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (निट) के चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘कंफ्लुएेंस 2014’ का शुभारंभ संस्थान के जुबली हॉल में वीरवार को हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन स्पिक मैके के संस्थापक पद्मश्री किरण सेठ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने अपने छात्र जीवन को याद करते विद्यार्थियों के साथ अनुभव सांझे किए। उन्होेंने भारतीय एवं पश्चिमी संस्कृति को तुलनात्मक रूप से अवगत कराया।
विज्ञापन


उन्होंने विद्यार्थियों को सफल जीवन के लिए धैर्य एवं विश्वास की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। संस्थान के निदेशक प्रो. आनन्द मोहन ने कला एवं विज्ञान को एक-दूसरे का पूरक बताते कहा कि छात्रों को पारस्परिक योग्यता एवं संगठनात्मक क्षमताओं को और अधिक विकसित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पद्मश्री सिंघजीत सिंह और कुमारी चारू सिजा माथुर एवं उनके विशेष दल ने शानदार मणिपुरी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। वसंत रास एवं पुंगचोरो की रमणीय प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को आनंद विभोर कर दिया।

पद्मश्री सिंघजीत सिंह ने अर्जुन चित्रांगना की अद्भुत प्रस्तुति देकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

सांस्कृतिक उत्सव ‘कंफ्लुएेंस 14’ के संयोजक एवं छात्र क्लबों के अध्यक्ष डा. एसएन सचदेवा ने मुख्यातिथि किरण सेठ एवं निट निदेशक प्रो. आनन्द मोहन का स्वागतकरते 75 से ज्यादा आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

उत्सव के दौरान ग्रुव आर्मेडा (ग्रुप डांस), टू द स्ट्रीटस (स्ट्रीट डांस), ड्रीम थिएटर (कोरियोग्राफी), खबर हमारी कलम आपकी, मॉडल पार्लियामेंट, वुडस्टॉक, रॉडीज, ईस्टर फन, कवि सम्मेलन, भारत को जानो, गली किक्रेट, आर्ट-ए-भान, लाइम लाइट, सिनेमेटोग्राफी और वाइल्ड शॉट प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसमें देश के विभिन्न संस्थानों के लगभग पांच हजार से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।


इस अवसर पर प्रो. वीके अरोड़ा, प्रोफेसर वीके सहगल (डीन-योजना व विकास), प्रोफेसर ए स्वरूप (डीन-शिक्षक कल्याण), प्रोफेसर मयंक दवे (डीन-शोध व परामर्श), संस्थान के शिक्षकगण तथा संस्थान के रजिस्ट्रार श्याम नारायण सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed