Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   kurchetra

विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारी ड्यूची मैजिस्ट्रेट नियुक्त

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
kurchetra
जिलाधीश एवं उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण पूरे विश्व में दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस का संक्रमण संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने और उसके द्वारा छुई गई वस्तुओं को दुसरे व्यक्ति द्वारा छुने से फैलता है। जिसके मध्यनजर पुरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन किया गया है। इसलिए कुरुक्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22(1) व 23(2) के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए विभिन्न क्षेत्रों के लिए 16 अधिकारियों को 15 अप्रैल से 3 मई 2020 तक डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाता है। उन्होंने जारी आदेशों में कहा कि थाना केयूके क्षेत्र के लिए लेखा अधिकारी कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, थाना शहर थानेसर क्षेत्र के लिए लेखा अधिकारी हिरमी कुरुक्षेत्र, थाना सदर थानेसर क्षेत्र के लिए उपमंडल अभियंता एचवीपीएन स्टोर पिपली, थाना लाडवा क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार लाडवा को डयूटी मैजिस्टे्रट नियुक्त किया जाता है। \tउन्होंने कहा कि थाना बाबैन क्षेत्र के लिए उप मंडल अभियंता निर्माण केयूके, थाना शाहबाद क्षेत्र के लिए स्टोर परचेज अधिकारी हरियाणा रोड़वेज कुरुक्षेत्र, थाना झांसा क्षेत्र के लिए उपमंडल अभियंता पंचायती राज कुरुक्षेत्र, थाना इस्माईलाबाद क्षेत्र के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी इस्माईलाबाद, थाना पिहोवा क्षेत्र के लिए उपमंडल अभियंता पीडब्लयूडी (बीएंडआर) कुरुक्षेत्र, हल्का थाना बाबैन के लिए उपमंडल अभियंता पीडब्लयूडी बीएंडआर पिपली, हल्का थाना झांसा के लिए उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां कुरुक्षेत्र, हल्का थाना महिला के लिए लेखा अधिकारी नगर परिषद थानेसर, एईटीओ (बिक्री) कार्यालय उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त कुरुक्षेत्र को उप पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र-1, उपमंडल अभियंता पंचायती राज लाडवा को उप पुलिस अधीक्षक लाडवा, नायब तहसीलदार शाहबाद को उप पुलिस अधीक्षक शाहबाद, उपमंडल अभियंता एचवीपीएन पिहोवा को उप पुलिस अधीक्षक पिहोवा के लिए डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी डयूटी मैजिस्टे्रट अपने-अपने क्षेत्र के थाना प्रबंधकों व उप पुलिस अधीक्षक से सम्पर्क स्थापित करना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ-साथ सभी थाना प्रबंधक व उप पुलिस अधीक्षक भी डयूटी मैजिस्ट्रेट से तालमेल बना कर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed