फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kuntiya elections: 47 warriors in the fray

कुंटिया चुनाव : 47 योद्धा मैदान में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Kuntiya elections: 47 warriors in the fray
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुवि) के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) का चुनाव 14 फरवरी को होगा, जिसके लिए प्रधान पद सहित अन्य पदों के लिए 47 योद्धा मैदान में डटे हुए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को 12 बजे तक नामांकन वापसी लेने का समय था लेकिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया और चुनाव अधिकारी की ओर से चुनाव में खड़े प्रत्याशियों की घोषणा कर चुनाव चिह्न वितरित कर दिए हैं। कुंटिया चुनाव में शेर ग्रुप, गुर्जर ग्रुप और कर्ण सिंह ग्रुप के उम्मीदवार सहित सात आजाद प्रत्याशी मैदान में है।
विज्ञापन

चुनावी प्रचार-प्रसार जोर पकड़ने लगा है। कर्मचारी अलग-अलग ब्रांच और विभाग में जाकर वोट की अपील कर रहे हैं। प्रधान पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होगा। चुनाव को लेकर माहौल गरम हो चुका है। तीनों गुट अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्र उम्मीदवारों की भागीदारी
कुंटिया चुनाव में 16 अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनमें आजाद उम्मीदवारों ने भागीदारी सुनिश्चित की है। इसमें निर्वाचन क्षेत्र एक से प्रताप राम, दो से पवन, तीन से संतोष कुमार, 12 से कर्मवीर शर्मा, 13 से गुरचरण, 14 कृष्ण कुमार और निर्वाचन क्षेत्र 15 से सत्यावान स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में खड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed