फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kulwant Singh Bhatti has been playing Hanuman's character for 50 years

कुलवंत सिंह भट्टी 50 सालों से निभा रहे हनुमान का किरदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kulwant Singh Bhatti has been playing Hanuman's character for 50 years
हिंदू-सिख के बीच किसी प्रकार का कोई भेद नहीं है। ये दोनों एक ही है और इसी एकता की मिशाल बने हैं कुलवंत सिंह भट्टी, जो पिछले पिछले 50 वर्षों से श्री लक्ष्मी रामलीला ड्रामाटिक क्लब विष्णु कॉलोनी द्वारा मंचित कराई जाती रही रामलीला में राम भक्त हनुमान जी की भूमिका निभाते रहे हैं। 71 वर्षीय बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी को आज हर कोई हिंदू-सिख एकता के प्रतीक के तौर पर जानता है। बातचीत करते हुए भट्टी ने बताया कि रामलीला में जब भी वे बजरंग बलि हनुमान की भूमिका निभाते हैं तो इस दौरान 40 दिनों तक जमीन पर सोते हैं और अन्न ग्रहण नही करते। इसके अलावा गृहस्थ जीवन से दूर रहते है। भट्टी का कहना है कि इस रामलीला में उनकी तीन पीढ़ियां काम करती है। उनका पौत्र हर्षदीप सिंह भट्टी उनके साथ हनुमान के पुत्र मक्करध्वज की भूमिका निभाता है और भविष्य में वह आशा करते हैं कि हम ऐसे ही रामायण के प्रति रामलीला में अभिनय करते रहेंगे। 71 वर्षीय कुलवंत सिंह भट्टी जोकि सिख धर्म से संबंधित है। वे बताते हैं कि उन्होंने हनुमान जी की भूमिका निभाते समय कभी नकली चेहरा व नकली बाल वगैरह नही लगाए। उन्होंने कहा कि हमें रामायण के पात्रों से शिक्षा लेनी चाहिए और अपनी संस्कृति को हमेशा याद रखना चाहिए।
विज्ञापन

श्रीलक्ष्मी रामलीला ड्रामाटिक क्लब विष्णु कॉलोनी द्वारा द्वारा पिछले 50 वर्षों से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला के प्रधान मास्टर सुंदर लाल ने बताया पिछले 50 वर्ष से मंचित की जा रही श्रीलक्ष्मी रामलीला ड्रामाटिक क्लब आपसी भाईचारे व सम्प्रदायिक एकता की मिसाल है, क्योंकि इस रामलीला क्लब में सभी समुदाय के लोग काम करते है। श्रीलक्ष्मी रामलीला ड्रामाटिक क्लब के संरक्षक सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि क्लब द्वारा कन्यादान, जरुरतमंद की सहायता करना, गर्मियों में ठंडे-मीठे जल की सेवा करना इत्यादि अनेक सामाजिक कार्य किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed