फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU will enroll in 6.5 thousand seats of 125 courses

125 पाठ्यक्रमों की साढ़े 6 हजार सीटों पर दाखिला करेगा केयू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
KU will enroll in 6.5 thousand seats of 125 courses
महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हो चुकी है, वहीं आज (17 अगस्त) से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पसंदीदा कोर्स में दाखिला करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल खुल गया। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। बता दें कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय करीब 125 पाठ्यक्रमों की साढ़े छह हजार से अधिक सीटों पर दाखिले करेगा। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष एक-एक सीट पर कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राजपाल ने बताया कि यह विभाग विश्वविद्यालय के प्रारंभ होने से ही अस्तित्व में आ गया था, जो विद्यार्थी प्राचीन भारत और विश्व संस्कृति एवं इतिहास की खोज में रूचि रखता है और जिन विद्यार्थियों का प्राचीन स्थानों के उत्खनन, अन्वेषण, प्राचीन सिक्कों, प्राचीन अभिलेखों, प्राचीन लिपियों यथा ब्राही, खरोष्ठी को पढ़ने और पहचानने में रूचि है वह इस विभाग में दाखिला लेकर सीख सकता है। उन्होंने बताया कि प्राचीन भारतीय इतिहास विभाग देश की कला, स्थापत्य आदि से अवगत करवाता है, जो विद्यार्थी प्राचीन मंदिरों, स्तूपों, विहारों आदि को जानने का इच्छुक है उनकी इच्छाएं इस विषय से पूरी हो सकती हैं। लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का आज से ऑनलाइन पोर्टल खुल जाएगा। दाखिला लेने का इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया कि स्नातकोत्तर एआईएच के पाठ्यक्रम में 40 सीटें निर्धारित है जिन पर विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। विद्यार्थियों की दाखिला संबंधी जानकारी के लिए ऑनलाइन हेल्पडेस्क भी गठित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed