{"_id":"6ae8fc3549ce6e4a6e0435c3","slug":"hsgmc-to-approach-the-commission-against-those-obstructing-the-budget-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-163621-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बजट में बाधा बन रहे लोगों के खिलाफ आयोग के पास जाएगी एचएसजीएमसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बजट में बाधा बन रहे लोगों के खिलाफ आयोग के पास जाएगी एचएसजीएमसी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पत्रकारों से चर्चा करते हुए एचएसजीएमसी प्रधान जगदीश सिंह झींडा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) के अध्यक्ष जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि कमेटी के कुछ सदस्य प्रबंध में अड़चन डाल रहे हैं और वे बजट पास नहीं होने दे रहे। इस कारण कमेटी कोई भी प्रोजेक्ट शुरू नहीं कर पा रही है। ऐसे सदस्यों के खिलाफ अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और गुरुद्वारा आयोग का दरवाजा खटखटाया जाएगा। झींडा ने स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर संगत के बीच जाकर भी सदस्यों की भूमिका की वास्तविकता बताई जाएगी।
सोमवार को कमेटी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए झींडा ने कहा कि कमेटी के कुछ सदस्य न केवल बजट पास होने में बाधा बन रहे हैं, बल्कि कमेटी के बारे में विपरीत चर्चा भी कर रहे हैं। इनमें सरकार की ओर से मनोनीत कुछ सदस्य भी शामिल हैं। इससे कमेटी की छवि के साथ प्रदेश सरकार के प्रति भी लोगों में गलत संदेश जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जल्द ही हरियाणा कमेटी की कार्यकारिणी समिति और उसके बाद जनरल हाउस की बैठक बुलाई जाएगी।
इन बैठकों में शामिल न होने वाले सदस्यों के घरों पर संगत से धरना देने की अपील की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र सौंपकर बजट पास कराने के लिए सदस्यों से बातचीत करने का आग्रह किया जाएगा। गुरुद्वारा आयोग को भी पत्र लिखकर ऐसे सदस्यों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की जाएगी। झींडा ने कहा कि संगत को भी इस पूरे मामले की हकीकत से अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर कमेटी के अतिरिक्त सचिव राजपाल सिंह दुनिया माजरा, सतपाल सिंह डॉचर व शमशेर सिंह भी मौजूद रहे।