Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Warning to close Kurukshetra depot ahead of strike

Kurukshetra News: हड़ताल से पहले कुरुक्षेत्र डिपो बंद करने की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Warning to close Kurukshetra depot ahead of strike
कुरुक्षेत्र। प्रदेश के कई रोडवेज डिपो में कर्मचारियों की मांगों को लेकर जारी चक्का जाम का असर अब कुरुक्षेत्र तक पहुंचने लगा है। हिसार, सिरसा और रोहतक डिपो में बसों का संचालन ठप होने के बीच रोडवेज कर्मचारियों ने कुरुक्षेत्र डिपो को भी हड़ताल से पहले बंद करने की चेतावनी दे दी।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि यदि सरकार ने लंबित मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया तो कुरुक्षेत्र डिपो में भी बसों का संचालन बंद किया जा सकता है। इस संबंध में साझा मोर्चा के नेतृत्व में जल्द ही निर्णय लेने बारे जानकारी दी गई। नए अड्डे पर कार्यालय में ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल ने बताया कि हड़ताल की तैयारियों और प्रदेश के विभिन्न डिपो में चल रहे आंदोलन को लेकर चर्चा हुई। इसमें आंदोलन की रणनीति तय करने के साथ हिसार, रोहतक और सिरसा डिपो के कर्मचारियों की मांगों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोडवेज कर्मचारियों की टीए-डीए, ओवरटाइम, नाइट अलाउंस और एलटीसी सहित कई वित्तीय मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इसीलिए हिसार डिपो में चार दिन से, जबकि सिरसा और रोहतक डिपो में दो-दो दिन से डिपो बंद कर दिया गया है। पांचाल ने कहा कि 5 और 6 नवंबर को प्रदेशभर में रोडवेज बसों का चक्का जाम करने का आह्वान किया गया है। यदि इससे पहले सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो इससे पहले ही कुरुक्षेत्र डिपो को भी बंद करने का निर्णय लिया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed