{"_id":"642c92f1e0e0880b57024a96","slug":"ku-vice-chancellor-prof-somnath-sachdeva-took-over-the-additional-charge-of-sri-krishna-ayush-university-kurukshetra-news-c-18-1-81619-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: केयू के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने संभाला श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय का अतिरिक्त कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: केयू के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने संभाला श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय का अतिरिक्त कार्यभार
विज्ञापन
करुक्षेत्र। प्रदेश के राज्यपाल व श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय के निर्देशानुसार केयू के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। मंगलवार को प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने आयुष विवि. में पहुंचकर अतिरिक्त कार्यभार संभाला।
अतिरिक्त कार्यभार मिलने पर प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि वे इस जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। आयुष विश्वविद्यालय देश ही नहीं पूरी दुनिया का पहला विश्वविद्यालय है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार भी भारतीय परंपरागत चिकित्सा पद्धति की प्रगति के लिए निरंतर प्रयासरत है। भारत देश आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। जिस उद्देश्य को लेकर भारत सरकार और प्रदेश सरकार की ओर से आयुष विवि. की नींव रखी गई, उसे पूरा करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर केयू के रजिस्ट्रार डॉ. संजीव कुमार, ओएसडी पवन कुमार, आयुष विश्वविद्यालय के शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता डॉ. शंभू दयाल, डीन ऑफ कॉलेज डॉ. विदुषी त्यागी, प्राचार्य डॉ. देवेंद्र खुराना, डीन रिसर्च डॉ. आशीष मेहता, डीन फैकल्टी ऑफ आयुर्वेद डॉ. दीप्ति पराशर, परीक्षा शाखा नियंत्रक डॉ. सतीश वत्स, डॉ. अशोक राणा, डॉ. राका जैन, डॉ. जेके पांडा, डॉ. राजेंद्र चौधरी, डॉ. ममता, डॉ. पीसी मंगल सहित अन्य मौजूद रहे।