{"_id":"63d5845738945d35eb16eec9","slug":"ku-team-defeated-indira-gandhi-national-college-team-by-31-runs-kurukshetra-news-knl13441601-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: केयू की टीम ने इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज की टीम को 31 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: केयू की टीम ने इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज की टीम को 31 रन से हराया
विज्ञापन
लाडवा। इंदिरा गांधी नेशनल कालेज में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को शुरू हो गई। 29 जनवरी तक चलने वाले इस मैच में प्रथम मुकाबला एमएन कॉलेज, शाहाबाद और आईआईएचएस कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के मध्य होना था। एमएन कॉलेज शाहाबाद की अनुपस्थिति में आईआईएचएस कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने दूसरे चरण में प्रवेश किया। एक अन्य मुकाबले में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज को 31 रन से हराया।
प्राचार्य डॉ. रवीश कुमार चौहान ने दोनों दलों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और खिलाड़ियों को खेल की भावना के साथ मुकाबला करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने बताया कि आईआईएचएस कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का मुकाबला इंदिरा गांधी नेशनल महाविद्यालय के मध्य हुआ।
इस मुकाबले में आईआईएचएस कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। 18 ओवर के मैच में इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज ने 172 रनों का विशाल लक्ष्य प्रदान किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए विपक्षी टीम केवल 140 रन ही बना पाई और इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज ने यह मुकाबला 31 रनों के अंतर से जीत लिया और प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। इस मैच में मुख्य खिलाड़ी गोपाल शर्मा टपरियो रहे, जिन्होंने 50 गेंदों पर 80 रनों के साथ साथ दो विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब भी जीता। इस मैच में अंपायरों की भूमिका जाने-माने खिलाड़ी मलखान सिंह व अशोक कुमार ने निभाई। यह आयोजन सचिव डा. कुलदीप सिंह एसोसिएट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा की देखरेख में हुआ और इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज लाडवा की टीम ने डॉक्टर मोहन लाल क्रीड़ा समिति प्रभारी की देखरेख में भाग लिया।