फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU team became champion of men's volleyball in Khelo India

Kurukshetra News: खेलो इंडिया में पुरुष वॉलीबॉल की चैंपियन बनी केयू की टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
KU team became champion of men's volleyball in Khelo India
कुरुक्षेत्र। केयू की पुरुष वॉलीबॉल टीम ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में इतिहास रचते हुए मैंगलोर यूनिवर्सिटी को 3-0 से हराकर पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। पुरुष वॉलीबॉल टूर्नामेंट जो कि 23 से 27 मई को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ, जिसमें केयू की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैचों की शृंखला में पहले मैच में केयू ने भीमराव आंबेडकर, मराठवाड़ा विश्वविद्यालय को तीन-एक से हराया और अगले मैच में एमजी काशी विश्वविद्यालय बनारस को तीन-0 से व मैंगलोर यूनिवर्सिटी मंगलौर को तीन-दो से करारी मात दी।
विज्ञापन

वहीं सेमीफाइनल मैच में केयू ने यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास की टीम को 3-0 के स्कोर से हराया। फाइनल मैच मैंगलोर यूनिवर्सिटी और केयू के बीच हुआ, जिसमें केयू के खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वी टीम को 3-0 से मात देते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि केयू शिक्षा सहित खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। केयू के लिए गर्व का विषय है, कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए केयू पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल टीम चैंपियन बनी है। इससे पहले प्रसिद्ध माका ट्रॉफी में भी केयू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर खेलों के क्षेत्र में अपनी विशिष्टता का परिचय दिया था।
विज्ञापन

केयू के खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि 25 मई से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन उत्तर प्रदेश में हो रहा है, जिसमें केयू की कबड्डी टीम के बाद अब एक और स्वर्ण पदक वॉलीबॉल टीम ने अपने नाम कर लिया है। केयू की पुरुष वॉलीबॉल टीम ने इस वर्ष नॉर्थ जोन तथा ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी दोनों ही प्रतियोगिताओं में गोल्ड जीता और जीत के इस सिलसिले को खेलो इंडिया में भी बरकरार रखा। टूर्नामेंट में टीम के सभी खिलाड़ी कप्तान रमन कुमार, सावन, अमन कुमार, वेदपाल, समीर चौधरी, केशव, सूर्यांश तोमर और टीम के लिब्रो मुकेश कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए केयू को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शुचिस्मिता, स्पोर्ट्स कौंसिल के प्रधान डॉ. सुभाष तंवर, डॉ. किरण आंग्रा, डॉ.दलेल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed