{"_id":"65f6112183a9a32d370b9274","slug":"ku-star-xi-defeated-kuk-warriors-in-the-semi-finals-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-115362-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: केयू स्टार इलेवन ने सेमीफाइनल में केयूके वॉरियर्स को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: केयू स्टार इलेवन ने सेमीफाइनल में केयूके वॉरियर्स को दी शिकस्त
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गैर-शिक्षक कर्मचारियों की क्रिकेट टीमों के बीच सेमीफाइनल टी-20 क्रिकेट मैच का मुकाबला एनआईटी के खेल मैदान में हुआ। केयू वॉरियर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केयू स्टार इलेवन के ओपनर बल्लेबाज हेमंत सिंगला ने बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 100 रन और विजय जांगडा ने 51 रन की बेहतरीन पारी खेली।
वहीं अजय यादव ने 28 और शमशेर चौहान के 19 रनों के योगदान ने टीम का स्कोर 20 ओवर में 223 रन पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केयू वारियर्स की पूरी टीम 114 रन ही बना सकी। केयू वॉरियर्स की ओर से सागर ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। केयू स्टार इलेवन की ओर से दीपक थापा और अरविंद श्रीवास्तव ने तीन-तीन विकेट और परवीन ने दो विकेट झटके। सेमीफाइनल टी-20 मुकाबले में कुवि के पूर्व कुटा प्रधान प्रो. परमेश कुमार और जूलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. दीपक राय बब्बर मुख्य अतिथि रहे।
प्रो. परमेश कुमार ने टॉस उछालकर प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल बहुत जरूरी हैं। इसलिए कर्मचारियों द्वारा खेल को अपनी दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। कुवि के जूलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. दीपक राय बब्बर ने सभी कर्मचारियों को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और टीमों को खेल की भावना के साथ खेलने का आह्वान किया।