फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU Staff Volleyball Tournament: Panther, Hurricane, Star and Spartan advance to semifinals

केयू कर्मचारी वॉलीबॉल टूर्नामेंट : पैंथर, हरिकेन, स्टार और स्पार्टन सेमीफाइनल में पहुंची

Thu, 21 May 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 21 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
KU Staff Volleyball Tournament: Panther, Hurricane, Star and Spartan advance to semifinals
कुरुक्षेत्र। केयू वॉलीबाल प्रतियोगिता में पहुंचे कुलसचिव डॉ वीरेंदर पाल व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्विद्यालय में बुधवार को केयूके कर्मचारी वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इसमें कुल छह टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पैंथर, हरिकेन, स्टार और स्पार्टन की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
टूर्नामेंट के दौरान ग्रुप ए में केयूके पैंथर, केयूके हरिकेन और केयूके फैंटम की टीमें शामिल रहीं जबकि ग्रुप बी में केयूके स्टार, केयूके डोमिनेटर और केयूके स्पार्टन की टीमों ने भाग लिया। लीग मुकाबलों में ग्रुप ए में केयूके पैंथर ने केयूके फैंटम को हराया जबकि केयूके हरिकेन ने भी फैंटम पर जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

वहीं ग्रुप बी के मुकाबलों में केयूके स्टार ने डोमिनेटर को हराया, वहीं केयूके स्पार्टन ने भी डोमिनेटर को शिकस्त दी। इसके साथ ही स्टार और स्पार्टन की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गईं। इन टीमों के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला वीरवार को आयोजित होगा। इसी दिन फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर्नामेंट का आयोजन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से किया गया। इस अवसर पर कुवि के कुलसचिव प्रो. वीरेंदर पाल मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed