फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU Non-Teachers Union Elections: General Assembly on February 24, election activities intensify

केयू गैर-शिक्षक संघ चुनाव : आम सभा 24 फरवरी को, चुनावी सरगर्मियां तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
KU Non-Teachers Union Elections: General Assembly on February 24, election activities intensify
कुरुक्षेत्र। कुवि का द्रोणाचार्य द्वार। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गैर-शिक्षक संघ (कुंटिया) के चुनावों के लिए गतिविधियां तेज हो गई हैं। संघ की वार्षिक आम सभा 24 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इसमें चुनाव की पूरी रूपरेखा तय की जाएगी। आम सभा में कुंटिया का पूरे वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा और सदस्यों की सहमति से चुनाव कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्ष 2025 का चुनाव 14 फरवरी को हुआ था। इस बार भी चुनाव के लिए तीनों गुटों नीलकंठ ग्रुप, रामकुमार गुर्जर ग्रुप और कर्ण सिंह ग्रुप में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। प्रधान पद के लिए नीलकंठ शर्मा, रामकुमार गुर्जर और राजवंत कौर चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं जिससे मुकाबला त्रिकोणीय होगा।
विज्ञापन


प्रधान राजवंत कौर (कर्ण सिंह ग्रुप) ने बताया कि 17 फरवरी को हुई कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कुंटिया की वार्षिक आम सभा 24 फरवरी को होगी। आम सभा में संगठन की पारदर्शिता और सदस्यों की राय सर्वोपरि रहेगी। चुनाव का शेड्यूल भी आम सभा की सहमति से ही घोषित किया जाएगा। चुनाव के लिए तैयारियां की जा रही हैं और कर्मचारियों के हित में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलकंठ शर्मा (नीलकंठ ग्रुप) ने कहा कि हमारा उद्देश्य कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान और संगठन को मजबूत करना है। आम सभा लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण मंच है, जहां सभी सदस्यों की आवाज सुनी जाएगी। वहीं रामकुमार गुर्जर (रामकुमार गुर्जर ग्रुप) ने कहा कि हम सकारात्मक और विकासोन्मुखी एजेंडे के साथ चुनाव में उतरेंगे। कर्मचारियों के हित, कल्याण और संवाद को प्राथमिकता दी जाएगी। आम सभा में पारदर्शी चर्चा से बेहतर निर्णय निकलेंगे। विश्वविद्यालय परिसर में चुनावी माहौल बन गया है। तीनों गुट अपने-अपने समर्थकों से संपर्क साध रहे हैं और रणनीति तय कर रहे हैं। अब 24 फरवरी की आम सभा पर सभी की निगाहें टिकी हैं, जहां चुनाव की दिशा और दशा स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed