{"_id":"58a1ff724f1c1b564fd83c89","slug":"ku-kuta-election-election-date-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मार्च को होगा कुटा का चुनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मार्च को होगा कुटा का चुनाव
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Tue, 14 Feb 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
kuta members meeting
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव 2 मार्च को होगा। यह घोषणा कुटा प्रधान डॉ. संजीव शर्मा की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की बैठक के बाद की गई। बैठक में कुटा प्रधान डा. संजीव शर्मा, उपप्रधान डा. चंद्रकांत, सचिव डा. महाबीर रंगा, सह सचिव डा. हरिओम फुलिया, कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता सहित सभी पदाधिकारियों ने चुनाव का शेडयूल तय किया है। विश्वविद्यालय जनसंपर्क विभाग के अधीक्षक प्रेम खेड़ा का चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
डा. संजीव शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय कार्यकारिणी के फैसले के अनुसार 14 फरवरी को कुटा के सदस्यों की सूची लगाई जाएगी। 15 फरवरी तक इस पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी। 16 फरवरी को अंतिम लिस्ट लगाई जाएगी। कुटा कार्यकारिणी के अनुसार 17 फरवरी से उमीदवार अपना नोमिनेशन भर सकेंगे। 20 तक नाम वापस लिया जा सकेगा। 2 मार्च को कुटा का चुनाव होगा व इसी दिन चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। 3 फरवरी को नव निर्वाचित कुटा सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह होगा। कुटा पदाधिकारियों ने कहा है कि शिक्षक संघ को मजबूत बनाने की दिशा में उनके प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे। मौके पर कुटा कार्यकारिणी के सदस्य डा. चांद राम जिलोवा, डा. विजय, डा. बलजीत, डा. राजेश, डा. अमित, डा. राजबीर, डा. सुनील ढींगड़ा, डा. सुनील यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन