फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU has become the first university in the state to launch a B.Sc. program in distance education.

Kurukshetra News: दूरस्थ शिक्षा में बीएससी शुरू करने वाली प्रदेश की पहली यूनिवर्सिटी बनी केयू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
KU has become the first university in the state to launch a B.Sc. program in distance education.
कुरुक्षेत्र। दूरस्थ शिक्षा निदेशालय कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय। संवाद
कुरुक्षेत्र। अब विज्ञान के विद्यार्थी भी दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से बीएससी कर सकेंगे। केयू ने जुलाई सत्र से ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड में बीएससी पाठ्यक्रम शुरू किया है। इसके साथ ही केयू प्रदेश की पहली यूनिवर्सिटी बन गई है, जिसने दूरस्थ शिक्षा के जरिये बीएससी की पढ़ाई शुरू की है। सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार बीए, बीकॉम और बीसीए के साथ बीएससी को भी ओडीएल मोड में शामिल किया गया है। इससे उन विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा जो नियमित कक्षाओं में पढ़ाई नहीं कर पाते, लेकिन विज्ञान विषय से स्नातक करना चाहते हैं।
विज्ञापन

दूरस्थ शिक्षा विभाग की निदेशिका मंजूला चौधरी ने बताया कि जुलाई सत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के अलावा साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, डिजिटल मार्केटिंग, बिजनेस एनालिटिक्स और विदेशी भाषाओं के प्रमाणपत्र एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में भी दाखिले शुरू किए गए हैं। सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। अधिकांश पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर है, जबकि बीएड के लिए एक सितंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन




इस बार 11 नए कोर्स भी शुरु किए : डॉ. मंजुला

दूरस्थ शिक्षा विभाग की निदेशिका डॉ मंजुला ने बताया कि इस बार केयू दूरस्थ शिक्षा विभाग में पहली बार बीएससी शुरू की गई है जो प्रदेश में पहली बार हुआ है। इसके अलावा हमने इस साल 11 नए कोर्स भी जारी किए है। जिनके दाखिले की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। उनका कहना है कि इस बार बीएसी के अलावा एआई एंड मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग, जैसे कोर्स के साथ डिप्लोमा सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरु किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed