{"_id":"626d954deeb0f359453b7421","slug":"ku-boxers-won-14-medals-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1066818125","type":"story","status":"publish","title_hn":"केयू के मुक्केबाजों ने जीते 14 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केयू के मुक्केबाजों ने जीते 14 पदक
विज्ञापन
खेलो इंडिया गेम्स में पदक जीतने के बाद तस्वीर खिंचवाते केयू के मुक्केबाज।
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मुक्केबाज खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स भाग लिया। महिला वर्ग में प्रथम और पुरुष वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त कर दो गोल्ड, चार सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज मेडल जीते। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।
दूसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन 23 अप्रैल से तीन मई तक जैन यूनिवर्सिटी बंगलूरू में किया गया है। इन खेलों का शुभारंभ उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया था। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की तरफ से आठ महिला मुक्केबाज और पुरुष वर्ग में दस मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया। कुल 18 मुक्केबाजों में से 14 मेडल जीतने में कामयाब हुए। बॉक्सिंग में इतने सारे पदक आने पर अभी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी पदक तालिका में नौवें स्थान पर है।
बाक्सिंग कोच राजेश कुमार ने बताया कि महिला मुक्केबाजों में 57 किलोग्राम में पूनम ने गोल्ड, सिवी ने 66 किलोग्राम में सिल्वर, निकिता ने 52 किलोग्राम में ब्रॉन्ज मेडल जीता। विंका ने 60 किलोग्राम ने ब्रॉन्ज, लाशू ने 70 किलोग्राम में ब्रॉन्ज, तमन्ना ने 75 किलोग्राम में ब्रॉन्ज और मनप्रीत ने 81 किलोग्राम में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
विज्ञापन
इसके साथ ही पुरुष मुक्केबाजों में संचित ने 57 किलोग्राम ने गोल्ड, विवेक ने 51 किलोग्राम ने सिल्वर, सागर ने 57 किलोग्राम ने सिल्वर, गौरव ने 92 किलोग्राम ने सिल्वर, नीरज ने 48 किलोग्राम ने ब्रॉन्ज, राहुल ने 60 किलोग्राम ने ब्रॉन्ज और सुमित ने 80 किलोग्राम में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर विश्वविद्यालय को दूसरा स्थान दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महिला बॉक्सिंग टीम ने दूसरी बार भी अपने खिताब को बरकरार रखते हुए, लगातार दूसरी बार खेलों इंडिया में जीत दर्ज की है। कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।