फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU begins applications for four-year ITEP course

Kurukshetra News: केयू में चार वर्षीय आईटीईपी कोर्स के लिए आवेदन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
KU begins applications for four-year ITEP course
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) के इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर ट्रेनिंग एंड रिसर्च में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत तैयार किए गए इस कार्यक्रम के तहत बीए-बीएड, बीएससी-बीएड और बीकॉम-बीएड ड्यूल मेजर डिग्री कोर्स में जल्द दाखिले शुरू होंगे। प्रत्येक पाठ्यक्रम में 50 सीटें निर्धारित की गई हैं। येजानकारी संस्थान की प्राचार्या प्रो. अनिता दुआ ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी 21 जून तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का सीनियर सेकेंडरी या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) उत्तीर्ण होना भी अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि यह कोर्स आधुनिक और रोजगारोन्मुख शिक्षक शिक्षा पर आधारित है। वर्ष 2030 तक शिक्षक बनने के लिए यही न्यूनतम डिग्री योग्यता मानी जाएगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों का एक वर्ष बचेगा। उन्हें सीबीसीएस आधारित पाठ्यक्रम, विषय चयन की स्वतंत्रता तथा शिक्षण इंटर्नशिप के जरिए व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा।
विज्ञापन


बॉक्स
संस्थान में स्मार्ट क्लासरूम, आईसीटी आधारित टीचिंग लैब आदि उपलब्ध : पूनिया

लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि संस्थान में स्मार्ट क्लासरूम, आईसीटी आधारित टीचिंग लैब, वाई-फाई कैंपस, सीसीटीवी युक्त सुरक्षित वातावरण और समृद्ध पुस्तकालय जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों को हॉस्टल, खेल सुविधाएं, प्लेसमेंट सपोर्ट तथा एनसीसी, एनएसएस और वाईआरसी जैसी गतिविधियों से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed