फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ku, attack, student, case file, university, kurukshetra

केयू में दो दिन में दो हमले, 18 युवकों पर मामला दर्ज

Tue, 16 May 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Tue, 16 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन

देवीलाल छात्रावास में घुस कर किए गए हमले के दूसरे दिन सोमवार को केयू पुस्तकालय के निकट फ्रैंच लैंग्वेज के एक छात्र पर 8-9 युवकों ने हमला कर दिया। यह हमला तब हुआ, जब छात्र केयू पुस्तकालय के समय ठंडे पानी की छबील पर खड़ा था। हमलावर डस्टर गाड़ी और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे। इन्होंने ठंडे पानी की छबील पर सेवा कर रहे अन्य युवकों में से उक्त छात्र को निकाल कर जमकर पीटा और छात्र को जख्मी कर फरार हो गए। घायल छात्र को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में दाखिल कराया गया। हमले का कारण आपसी रंजिश को बताया जा रहा है।

विज्ञापन


घटना की सूूचना मिलते ही केयू थर्ड गेट पुलिस चौकी के प्रभारी सेवा सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने घायल छात्र के बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि जिला पानीपत के टिवाना वासी सुनीत पुत्र राजेंद्र की शिकायत पर मनिंदर सिंह और उसके 7-8 अन्य साथियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और अन्य धाराओं के तहत केयू थाना में केस दर्ज किया है। इधर केयू थाना पुलिस ने शनिवार आधी रात को देवीलाल छात्रावास में हुए हमले के संदर्भ में भी 9 युवकों पर मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है, लेकिन दो दिन के भीतर केयू में हुए दोनों हमले के आरोपियों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।  
विज्ञापन


छात्रावास में हमले और सोने की चेन झपटने की एफआईआर
केयू के देवीलाल छात्रावास में घुस कर चार छात्रों पर हमला कर जख्मी करने और सोने की चेन झपट फरार हुए नौ युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। केयू थाना में यह मामला कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी बी फार्मेसी के छात्र पंकज सैनी की शिकायत पर दर्ज कराई है। हालांकि 13 मई की रात को हमले में गंभीर रूप से जख्मी हुए साहिल के बयान अभी नहीं हो सके। बयान देने के लिए अनफिट होने के पुलिस ने आज भी उसके बयान नहीं लिए। इस मामले की जांच कर रहे सहायक उपनिरीक्षक बीर सिंह के मुताबिक अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ हुआ है मामला दर्ज
गत 13 मई की रात को देवीलाल छात्रावास में हुई वारदात के संदर्भ में थाना केयू पुलिस ने मारपीट और स्नेचिंग का मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी बी फार्मेसी के छात्र पंकज पुत्र धर्मबीर ने आरोप लगाया कि 13 मई को जिला कैथल के गांव बाता वासी महावीर, प्रदीप, छतरी, दीपक और संजीव, गंजा और अन्य 2-3 व्यक्ति ने मिलकर 13 मई आधी रात को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के देवीलाल छात्रावास के कमरा नंबर 77 में घुस कर लाठी और डंडों से हमला किया। इनमें से अधिकांश युवक नरहरि छात्रावास के बताए गए हैं।

तो कहां सो रहा है केयू की सिक्योरिटी
केयू के छात्रावासों से बाहर सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस जांच में कितने सहयोगी होंगे, इसका अगले दिनों में ही पता चलेगा, क्योंकि पांच सीसीटीवी कैमरे बंद हैं, लेकिन दूसरा सवाल केयू के सिक्योरिटी गार्डों पर उठ रहे हैं। छात्रावास में रहने वाले कई विद्यार्थियों ने बताया कि जब हमला हुआ, उस समय केयू के करीब 10 सिक्योरिटी गार्ड शोरगुल सुन कर सड़क पर आ गए। इसी बीच हमलावर छात्र रूम नंबर 77 में से दो छात्रों को हास्टल के बाहर सड़क तक मारते हुए लाए। प्रत्यक्षदर्शी विद्यार्थियों ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड हाथ बांध कर खड़े रहे, लेकिन किसी ने इन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया।


माहौल बिगाड़ने वालों पर हो रही है सख्त कार्रवाई : सीएसओ
केयू के चीफ सिक्योरिटी आफिसर डा. अनिल गुप्ता ने बताया कि हमलावर डस्टर गाड़ी और मोटर साइकिलों पर सवार हो कर आए थे। सिक्योरिटी ने हमलावरों की गाड़ी के नंबर नोट कर पुलिस को सौंप दिए हैं। उन्होंने बताया कि केयू प्रशासन ऐसे तत्वों के साथ सख्ती से निपट रहा है। जो भी तत्व केयू के वातावरण को खराब कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई में किसी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed