फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU administration launched a campaign to stop ragging, formed an anti-ragging committee

Kurukshetra News: रैगिंग रोकने के लिए कुवि प्रशासन ने चलाई मुहिम, गठित की एंटी रैगिंग कमेटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
KU administration launched a campaign to stop ragging, formed an anti-ragging committee
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2025-26 में रैगिंग के लिए जीरो टॉलरेंस पालिसी अपनाते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे रैगिंग को रोकने के लिए अपने-अपने स्तर पर उचित कदम उठाएं। गठित एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुधवार को कमेटी रूम में कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


एंटी रैगिंग कमेटी ने विश्वविद्यालय एवं उससे संबंध महाविद्यालयों में रैगिंग की समस्या को रोकने के कई महत्वपूर्ण फैसले लिए व नए सत्र के शुरू होते ही रैगिंग रोकने के लिए कौन क्या करेगा उसकी जिम्मेवारी तय की गई। कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल ने कहा कि रैगिंग एक अपराध है यह प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेवारी है कि वह रैगिंग को लेकर सतर्क हों व किसी भी तरह की सूचना मिलने पर प्रशासन को तुरंत सूचित करे। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार नए सत्र के शुरू होने से पहले रैगिंग पर अंकुश लगाने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। रैगिंग और छात्राओं के साथ छेडख़ानी जैसी घटनाएं विश्वविद्यालय में किसी भी दृष्टि से सहनीय नहीं होगी। विद्यार्थी अनुशासन में रहकर अपना अध्ययन करें।
विज्ञापन

बैठक में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा एंटी रैगिंग पर दिए गए दिशा निर्देशों पर विचार-विमर्श किया गया। नए सत्र के दौरान रैगिंग को रोकने हेतु अवांछित तत्वों को विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश को रोकने के लिए प्रबंध किया जाएगा। प्रत्येक विभाग व संस्थान द्वारा नए छात्रों को विश्वविद्यालय की गतिविधियों व उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही एंटी रैगिंग के पोस्टर एवं होर्डिंग भी लगाए जाएंगे। रैगिंग की वास्तविक घटनाओं पर आधारित फिल्म भी छात्रों को दिखाई जाएगी जो सभी शिक्षण विभागों तथा विश्वविद्यालय से संबंधित काॅलेजों में भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई छात्र रैगिंग करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए विवि से निष्कासित भी किया जा सकता है। बैठक में डीन अकादमिक मामले प्रो. दिनेश कुमार, डीन छात्र कल्याण प्रो. एआर चौधरी, डीन ऑफ कॉलेज प्रो. ब्रजेश साहनी, प्रॉक्टर-डिप्टी प्रॉक्टर, पुरुष छात्रावास के चीफ वार्डन प्रो. जसबीर ढांडा, महिला छात्रावास की चीफ वार्डन प्रो. कुसुम लता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉ. जितेंद्र बने एकेडमिक काउंसिल के सदस्य

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार जूलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. जितेंद्र कुमार को तुरंत प्रभाव से आगामी दो वर्षो के लिए कुवि एकेडमिक काउंसिल का सदस्य बनाया गया है। डाॅ. जितेंद्र ने यह जिम्मेदारी सौंपने पर कुलपति का आभार जताया और इसका निर्वहन ईमानदारी से करने का विश्वास दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed