फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Khelo India 2021 will be made memorable: Sandeep Singh

खेलो इंडिया 2021 को बनाया जाएगा यादगार: संदीप सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Khelo India 2021 will be made memorable: Sandeep Singh
कुरुक्षेत्र। असम में इनडोर स्टेडियम को देखते खेलमंत्री संदीप सिंह। - फोटो : Kurukshetra
हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि बतौर आयोजक खेलो इंडिया 2021 के गेम्स को यादगार बनाने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इस भव्य आयोजन को खेल के इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए खेलमंत्री संदीप सिंह खेलो इंडिया 2020 के पूर्व आयोजक रहे असम प्रदेश के दौरे पर गए हुए हैं। गुवाहाटी पहुंचने पर असम सरकार की ओर से खेल मंत्री संदीप सिंह का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

वीरवार को खेलमंत्री संदीप सिंह ने ऑल असम टेनिस एसोसिएशन के सहयोग से टेनिस ग्राउंड का दौरा करके 2020 के गेम्स के दौरान किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि वे उन सब बातों का अध्ययन करने के लिए असम आए हैं, जिनसे आगामी वर्ष के खेलो इंडिया को सफल बनाने में काफी मदद मिल सकती है। इस दौरान वे खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था से लेकर खेल स्टेडियम में असम सरकार एवं खेल विभाग द्वारा आयोजन के समय की गई तैयारियों का अवलोकन भी करेंगे।
विज्ञापन

खेल मंत्री ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ असम के सहयोग से भोगेश्वरी फुकानानी इनडोर स्टेडियम दिसपुर का दौरा भी किया। इस स्टेडियम में जिमनास्टिक और वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा भी लिया। इसके उपरांत खेल मंत्री ने साईं के गुवाहाटी स्थित रीजनल सेंटर का दौरा करके यहां बॉक्सिंग, फुटबॉल और जूडो सहित कई गेम्स बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ खेल मंत्री ने वैलोड्रम, साइकिलिंग फुटबॉल और बॉक्सिंग ग्राउंड सहित कई स्टेडियम का दौरा किया। संदीप सिंह ने कहा कि हरियाणा में खेलो इंडिया के आयोजन की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। पंचकूला के साथ-साथ आसपास लगते जिलों के खेल परिसर को इन गेम्स के लिए प्रयोग किया जाएगा। चंडीगढ़ ट्राइसिटी होने के कारण यहां एयरपोर्ट और परिवहन सहित खिलाड़ियों के ठहरने की भरपूर व्यवस्था है। इसलिए सरकार ने इस क्षेत्र का आगामी खेलो इंडिया के लिए पंचकूला का चयन किया है। खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे दोश में खेलों के क्षेत्र में नई क्रांति पैदा हुई है। हरियाणा के लिए खेलो इंडिया का आयोजन एक बड़ी उपलब्धि है जो केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू तथा सीएम मनोहर लाल के प्रयास से संभव हुआ है। इससे यहां के युवाओं में खेलों के प्रति नया उत्साह पैदा होगा और उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त मिलेगा। साथ ही युवा पीढ़ी को नशे में नकारात्मकता से दूर करके खेलों में भविष्य तलाशने का अवसर प्रदान करना खेलो इंडिया का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed