{"_id":"67eaf4bdbf709ab1a50778d8","slug":"khalsa-warriors-team-victorious-in-cricket-tournament-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-133563-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: क्रिकेट टूर्नामेंट में खालसा वॉरियर्स टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: क्रिकेट टूर्नामेंट में खालसा वॉरियर्स टीम विजयी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सरदार हरमिंदर सिंह मट्टू सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट पर खालसा वॉरियर्स की टीम ने कब्जा किया है। ये प्रतियोगिता के सभी मैच एसकेएस कॉलेज क्रिकेट एकेडमी एवं गांव समाना बाहू खेल मैदान में हुए। जतिंदर सिंह मट्टू और अमन सिंह कंग आयोजकों द्वारा करवाई गई इस प्रतियोगिता के फाइनल में हरियाणा पंचायत विभाग के एक्सईएन प्रदीप कुमार बतौर मुख्यातिथि पहुंचे।
उन्होंने विजेता टीम को ट्राफी व 21 हजार रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रनरअप रहने वाली ब्लैक स्टेलियंस को भी 11 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
फाइनल मैच में मनी सिंह मैन ऑफ दा मैच रहे, जबकि टूर्नामेंट में सोनी खेड़ी राम नगर नौ मैचों में 596 स्कोर के साथ मैन ऑफ सीरिज रहे। जबकि 10 मैचों में 460 स्कोर बनाने वाले खालसा वॉरियर्स के जगतार सिंह दूसरे नंबर पर रहे। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी धर्म प्रचार विंग के सहायक सुपरवाइजर वजिंदर सिंह भी अव्वल रहे। विजेता टीम ने कप्तान अमन सिंह की अगुवाई में हर प्रतिद्वंद्वी टीम को मात देते हुए यह टूर्नामेंट अपने नाम किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खालसा वॉरियर्स व ब्लैक स्टेलियंस के बीच हुआ। ब्लैक स्टेलियंस ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 228 का लक्ष्य निर्धारित किया और खालसा वॉरियर्स की टीम ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए केवल 17.5 ओवर में ही दो विकेट खो कर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।