फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   katta crime

सरपंच पति को मारने की नीयत से देसी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

Sat, 17 Aug 2019 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
katta crime
गांव झांसा की सरपंच मीनू मल के पति पुनीत मल को मारने के इरादे से आए युवक को पुलिस की अपराध शाखा दो ने काबू किया। आरोपित के कब्जे से एक देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि पुलिस की अपराध शाखा दो के मुख्य सिपाही लखन सिंह, दिलबाग, सिपाही सतपाल व चालक बलविंद्र सिंह थाना झांसा क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। पुलिस ने झांसा बस अड्डे से एक युवक को शक के आधार पर काबू किया। उसने अपना नाम गांव झांसा के वार्ड नंबर चार निवासी गोल्डी बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में बताया कि वह मोहन नगर निवासी नवदीप से ये लेकर आया था। आरोपित ने बताया कि गांव झांसा की सरपंच मीनू मल के पति पुनीत मल ने उसके पिता के खिलाफ किसी महिला के साथ मिली भगत करके छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था व कोर्ट में गवाही भी दी थी, इसलिए वह सरपंच पति को मारने की नीयत से देसी कट्टा ले कर आया था। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना शहर थानेसर में पहले ही दो मामले दर्ज हैं, जिनमें एक मामला मारपीट और दूसरा मामला हवाई फायर करने का और इसके अलावा एक मामला थाना झांसा में भी मार-पीट का दर्ज है, जो सभी मामले कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट में बुलाने पर वह कभी भी कोर्ट में पेश नही हुआ।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन देना था वारदात को अंजाम
एसपी आस्था मोदी ने बताया कि पुलिस की गहन पूछताछ में आरोपित गोल्डी ने बताया कि उसने सरपंच पति को रक्षाबंधन के दिन मारने का योजना बनाई थी, क्योंकि उस दिन पुनीत अपने घर पर ही होता। आरोपी इससे एक दिन पहले ही 14 अगस्त को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed