फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kargil Vijay Diwas celebrated at Martyr's Memorial in Old Age Home

Kurukshetra News: वृद्धाश्रम में शहीद स्मारक पर मना कारगिल विजय दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Kargil Vijay Diwas celebrated at Martyr's Memorial in Old Age Home
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उत्साह के साथ कारगिल विजय दिवस मनाया गया। बुजुर्गों के साथ युवाओं एवं बच्चों ने जोश दिखाया। कई पूर्व सैनिक भी कार्यक्रम में पहुंचे। संस्थापक-संचालक डाॅ. जयभगवान सिंगला ने कहा कि कारगिल विजय सेना की शानदार उपलब्धि है, जहां दुश्मन ऊपर पहाड़ की चोटी पर बैठा हुआ था और भारतीय सैनिक नीचे थे। फिर भी उन्होंने बहादुरी और सूझबूझ का प्रदर्शन कर दुश्मनों को धूल चटाते हुए भारतीय विजय पताका लहरा दी।
विज्ञापन

शहीदी स्मारक पर पूर्व सैनिकों एवं क्षेत्रवासियों ने तिरंगे को सलाम कर पुष्पांजलि अर्पित की। विद्यार्थियों ने तिरंगा लेकर देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया। नन्हे-मुन्नों ने तिरंगे के साथ शानदार प्रस्तुति दी। देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। बच्चे ने मधुर आवाज में देशभक्ति के गीत सुनाया। इस अवसर पर कर्नल राजकुमार, कैप्टन गुरमेल सिंह, वेद प्रकाश, पवन सैनी, ऋषिराम शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, राजपाल तवर, महेंद्र सिंह, रामलाल सोलंकी, अजय शर्मा, प्रधान जसवीर गुंबर, उपाध्यक्ष किरण सिंगला, नरेश सिंगला, कोषाध्यक्ष आशा, महासचिव हरकेश पपोसा, सुरेखा और राजकुमारी पंवार सहित वृद्धाश्रम के बुजुर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed