{"_id":"6263105065a1ed1991254be7","slug":"karate-players-showed-jauhar-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1058111185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराटे खिलाड़ियों ने दिखाए जौहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराटे खिलाड़ियों ने दिखाए जौहर
विज्ञापन
कराटे की परीक्षा में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से साथ मौजूद कोच। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कराटे के प्रशिक्षण केंद्र एसडी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुंदरपुर में कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 26 खिलाड़ियों ने अपने हुनर के जौहर दिखाए।
परीक्षा में सात से 40 साल आयु के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा में तवीशा, ईभान जैन, प्रभसिमर सिंह, अद्विता शर्मा को क्यू ओरेंज, ओजस्वी क्यू पर्पल, शिव्या कपिल, नियति गोयल, इलैश, सक्षम कबीर, मिताली साहनी को क्यू येलो, प्रथा सिंह क्यू ब्लू, आरना अरोड़ा, आर्यन अरोड़ा, अदिरा, सौरभ गर्ग, समीर सैनी, अभिषेक सैनी, राजीव गुप्ता, कृष्णा सिंह, अविका गुप्ता, हितैषी, लक्ष्य को नवम क्यू, कुशप्रीत, वरुण को सप्तम क्यू तथा लगन को षष्ठम क्यू बेल्ट प्रदान की गई।
प्रशिक्षक प्रद्युमन गौड़ ने बताया कि कराटे आत्मरक्षा का सशक्त साधन है। कराटे में सबसे अंतिम पड़ाव ब्राउन बेल्ट का होता है। इस तक पहुंचने में तीन साल लग जाते हैं। ब्लैकवर्ड तक पहुंचने के लिए चार साल लगते हैं। ब्राउन बेल्ट सीनियर के लिए होती है, जिसकी परीक्षा आठ मई, 2022 को होगी। इनमें से अव्वल प्रतिभागी नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित की जाने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। स्कूल के डायरेक्टर विकास शर्मा ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और बेल्ट प्रदान करके सम्मानित किया।