फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kar Sevaks and workers who made Akshat distribution campaign successful got honour.

Kurukshetra News: कार सेवकों व अक्षत वितरण अभियान को सफल बनाने वाले कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Kar Sevaks and workers who made Akshat distribution campaign successful got honour.
कुरुक्षेत्र। कार सेवकों को सम्मानित करते हुए डॉ.  शाश्वतनंद। संवाद
कुरुक्षेत्र। विश्व हिंदू परिषद की ओर से रविवार को श्री गीता ज्ञान संस्थानम में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह, अक्षत वितरण व अयोध्या में गए कार सेवकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय महामंडलेश्वर डॉ. शाश्वतनंद ने की जबकि वात्सल्य वाटिका संत हरि ओम दास परिवर्जक व संत जनार्दन का भी मार्गदर्शन रहा।
विज्ञापन

डॉ. शाश्वतनंद ने कहा कि अयोध्या की हर कार सेवा में शामिल रहे तो वहीं श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी सरीक हुए, जिसके साथ सभी संत समाज का स्वप्न पूरा हुआ। लोगों का संघर्ष रंग लाया और श्रीराम लला विराजमान हो पाए। उन्होंने बताया कि भगवान श्री राम का चरित्र संपूर्ण दुनिया के जीवन सार को प्रेरणा देता है। सम्मान समारोह में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अर्चक सह प्रमुख प्रेम नारायण अवस्थी ने समाज के सभी लोगों को अयोध्या में जाकर भगवान श्री राम के दर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान 1990 व 1992 की कार सेवा में गए कार सेवकों को सम्मानित किया गया साथ ही श्री राम जन्मभूमि समर्पण अभियान, अक्षत वितरण अभियान व राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाले समाज के सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सभी कार सेवकों व कार्यकर्ताओं का फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया गया तो भगवान श्री राम का अंग-वस्त्र भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या आंदोलन के अनुभवों को कार सेवकों ने किया साझा
जहां अयोध्या कार सेवा में गए कारसेवकों ने अपने संघर्ष के ऐतिहासिक पलों को बताया वही अक्षत वितरण अभियान में कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए। कार सेवा में गए भाजपा नेता कृष्ण बजाज ने बताया कि जब मौत सिर पर मंडरा रही थी, पुलिस की लाठियां बदन पर पड़ रही थी और उन्हें अपने साथियों के साथ कैसे जेल में रातें काटनी पड़ी थी। शाहाबाद नगर पालिका अध्यक्ष गुलशन क्वात्रा ने भी कार सेवा के अपने अनुभव साझा किए।


समारोह में शामिल रहे कार सेवक
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आत्म प्रकाश मनचंदा, जितेंद्र अग्रवाल, ओम प्रकाश अरोड़ा, कृष्ण बजाज, अनिल कुलश्रेष्ठ, सुभाष नरूला, अशोक जादू, भूदेव सिंह, फतेहचंद गांधी, गुरनाम सैनी, चंदर भान गुप्ता, भगवत दयाल शर्मा, प्रदीप सहगल, ललित शर्मा, पवन सैनी, प्रेम नारायण अवस्थी, राजेश गोयल संतलाल वाधवा, कृष्ण लाल, राजेश पोपली, सुरेंद्र जैन, सुशीला देवी, सुभाष मंडेवाल, सुकन्या तंवर, सुमन लता, विनोद डोलिया, यशपाल वधवा, सुरेश जोशी, शिवलाल चलिया, सुरेश शर्मा, सोमनाथ, जितेंद्र वर्मा, मनमोहन शर्मा, सतपाल गुप्ता, बचानाराम, अरुण कुमार, रोशन लाल, बृजमोहन, राजेश सिंगला, विलायत राम नरूला, अनिल अरोड़ा, बलकार सिंह, राजेंद्र रतन कार सेवकों के अतिरिक्त अजय गुप्ता, सुल्तान नेत्रदानी ,ललित चावला, सुदेश पाल, भारत बंसल,दर्शन गुलाटी, राकेश कठवाद, सुशील चौधरी, सुरेश जोशी,राकेश मेहता, अधिवक्ता धर्मवीर, रोहतास सैनी, राजेंद्र सैनी, शुभम शशि कपूर ,अमित शर्मा व कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed