फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kanwar Grewal will add colour to the International Geeta Mahotsav in a Sufi style.

Kurukshetra News: कंवर ग्रेवाल सूफियाना अंदाज में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में भरेंगे रंग

Mon, 17 Nov 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 17 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Grewal will add colour to the International Geeta Mahotsav in a Sufi style.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में प्रसिद्ध सूफी गायक कंवर ग्रेवाल 25 नवंबर को सांस्कृतिक संध्या की शान बनेंगे। इस सूफी गायक के साथ-साथ प्रसिद्ध टीवी कलाकार पुनित इस्सर, गायक सुरेश वाडेकर व भजन गायक अनूप जलोटा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंच रहे हैं। ये सभी प्रसिद्ध कलाकार ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग के मुख्य मंच पर सायं छह बजे निर्धारित शेड्यूल के अनुसार प्रस्तुतियां देंगे। ये प्रस्तुतियां 24 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर तक होंगी।
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में इस वर्ष भी ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मुख्य मंच सजाया गया है। इस मंच की साज-सज्जा का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस वर्ष भी सायंकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तमाम प्रस्तुतियां निर्धारित शेड्यूल के अनुसार हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग चंडीगढ़ और उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र पटियाला के माध्यम से की जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को प्रसिद्ध सूफी गायक कंवर ग्रेवाल सायं छह बजे के आसपास अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके बाद 26 नवंबर को प्रसिद्ध कलाकार पुनित इस्सर, 27 नवंबर को प्रसिद्ध गायक सुरेश वाडेकर, 28 नवंबर को रामायण, 29 नवंबर को डाॅ. हरिओम पंवार, 30 नवंबर को साध्वी पूर्णिमा और 1 दिसंबर को प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा प्रस्तुति देंगे। उन्होंने कहा कि सभी प्रसिद्ध कलाकार पवित्र ग्रंथ गीता और महाभारत पर आधारित अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed