फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jyoti and Kriti arrived at the ceremony to receive their degrees with their children in their arms.

Kurukshetra News: समारोह में बच्चे को गोद में लेकर डिग्री लेने पहुंचीं ज्योति और कृति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Jyoti and Kriti arrived at the ceremony to receive their degrees with their children in their arms.
कुरुक्षेत्र। अपने बेटे व पति के साथ पीएचडी की डिग्री लेने पहुंची कृति यादव । संवाद - फोटो : samvad
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शनिवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में दो माताएं अपने छोटे बच्चों के साथ डिग्री लेने पहुंची। एमएससी होम साइंस की छात्रा ज्योति अपनी दो साल की बेटी को गोद में लेकर समारोह में पहुंचीं, जबकि पीएचडी माइक्रोबायोलॉजी की छात्रा कृति यादव अपने तीन साल के बेटे के साथ डिग्री लेने आईं। दोनों ने अपनी सफलता के साथ मातृत्व की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाया।
विज्ञापन

ज्योति ने बताया कि उनकी यह यात्रा बिल्कुल आसान नहीं रही। पढ़ाई के दौरान ही उनकी शादी हुई और एक साल बाद बेटी का जन्म हुआ। ऐसे में बच्चे की देखभाल, उसे दूध पिलाना और साथ ही पढ़ाई पर ध्यान देना बड़ी चुनौती थी। उन्होंने कहा कि इस सफर में उनकी सास का सबसे बड़ा योगदान रहा।
विज्ञापन

सास ने उन्हें हौसला देते हुए कहा कि बच्चे की चिंता छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान दो और कुछ बनकर दिखाओ। इसी समर्थन ने उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी। ज्योति ने भावुक होते हुए कहा कि उनकी इस सफलता का श्रेय उनकी सास को जाता है। अगर इस सभागार में परिवार को लाने की अनुमति होती तो यह डिग्री मैं आज उनको ही देती।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कृति यादव ने बताया कि पीएचडी के दौरान थीसिस लिखना बेहद कठिन होता है जिसके लिए लगातार अध्ययन की जरूरत होती है। छोटे बच्चे के साथ यह सफर आसान नहीं था लेकिन उनके पति और परिवार ने हर कदम पर साथ दिया। कृति ने कहा कि यदि परिवार का सहयोग मिले तो महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कमाल कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियों को अवसर देने की जरूरत है, वे हर चुनौती का सामना कर सकती हैं।

कुरुक्षेत्र। अपने बेटे व पति के साथ पीएचडी की डिग्री लेने पहुंची कृति यादव । संवाद

कुरुक्षेत्र। अपने बेटे व पति के साथ पीएचडी की डिग्री लेने पहुंची कृति यादव । संवाद- फोटो : samvad

कुरुक्षेत्र। अपने बेटे व पति के साथ पीएचडी की डिग्री लेने पहुंची कृति यादव । संवाद

कुरुक्षेत्र। अपने बेटे व पति के साथ पीएचडी की डिग्री लेने पहुंची कृति यादव । संवाद- फोटो : samvad

कुरुक्षेत्र। अपने बेटे व पति के साथ पीएचडी की डिग्री लेने पहुंची कृति यादव । संवाद

कुरुक्षेत्र। अपने बेटे व पति के साथ पीएचडी की डिग्री लेने पहुंची कृति यादव । संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed