फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Just by taking the name of Khatu Shyam Baba, human sufferings go away: Naib

खाटू श्याम बाबा का नाम लेने मात्र से ही दूर हो जाते हैं मानव के कष्ट : नायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Just by taking the name of Khatu Shyam Baba, human sufferings go away: Naib
कुरुक्षेत्र। श्री श्याम मिलन महोत्सव में मुख्यमंत्री को सम्मानित करते आयोजक। स्वयं
कुरुक्षेत्र। श्री खाटू श्याम बाबा का नाम लेने मात्र से ही मानव के दुख दूर हो जाते हैं। श्री खाटू नरेश को श्याम बाबा के नाम से भी जाना जाता है। गीता उपदेश के समय भगवान श्री कृष्ण ने कहा था कि कलयुग में खाटू श्याम की पूजा मुझसे (भगवान श्री कृष्ण) से भी अधिक होगी और जो भी कोई श्रद्धा से खाटू श्याम बाबा का नाम लेगा, उसकी हर मनोकामना पूरी होगी। यह कहना है मुख्यमंत्री नायब सैनी का।
विज्ञापन

वे सोमवार देर रात केशव पार्क (थीम पार्क) में माधव सेवा समिति की ओर से आयोजित श्री श्याम मिलन महोत्सव कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर भगवान श्री कृष्ण ने सर्व मानव जाति के कल्याण के लिए ज्ञान और कर्म का संदेश दिया था। तब भगवान भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत की पवित्र गीता को सुनने के लिए पांचवें पात्र बर्बरीक को महान व्यक्तित्व के रूप में आशीर्वाद दिया था। उन्होंने कन्हैया मित्तल को खाटू श्याम बाबा का गीतों का माध्यम से प्रचार करने पर बधाई का पात्र बताया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, नीलोखेड़ी विधायक भगवान दास कबीरपंथी, बगलामुखी लुधियाना से महंत प्रवीण, जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी, जय भगवान शर्मा डीडी, सुभाष कलसाना, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। श्री श्याम मिलन महोत्सव में मुख्यमंत्री को सम्मानित करते आयोजक। स्वयं

कुरुक्षेत्र। श्री श्याम मिलन महोत्सव में मुख्यमंत्री को सम्मानित करते आयोजक। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed